तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर, हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर, हुई मौत


शहडोल

जिले ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जोरा विजहा के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4999 में सीमेंट लोड था। चालक राम मित्र (31) निवासी ग्राम नकुनी, थाना देवलौंद शहडोल की ओर आ रहा था। इसी दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि चालक की सांसें चल रही हैं। जवानों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने में काफी समय लग गया। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। जेसीबी मशीन की मदद से केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद जब चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget