युवक ने नशे में किया जमकर हंगामा, दुकान में की तोड़फोड़, युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

युवक ने नशे में किया जमकर हंगामा, दुकान में की तोड़फोड़, युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज


 शहडोल

जिले के बुढार थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर तिराहे पर एक नशे में धुत युवक ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर वाहन में बैठाकर थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, बुढार थाना क्षेत्र के जैतपुर तिराहे के पास स्थित विक्की गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सुनील कुमार शुक्ला नाम का युवक नशे की हालत में घुस गया। दुकान के अंदर उसने सामान के साथ तोड़फोड़ की। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और हंगामा करने लगा। इस दौरान राहगीर और आसपास के लोग मौके पर रुककर तमाशा देखते रहे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डायल 112 और बुढार थाना पुलिस की मोबाइल टीम पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही युवक और उग्र हो गया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों से भी बहस शुरू कर दी और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। युवक को काबू में करने के दौरान पुलिस और युवक के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को लात से मारते और वाहन में बैठाते दिखाई दे रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

बुढार पुलिस का कहना है कि युवक नशे में था और लगातार हंगामा कर रहा था। मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी, इसलिए उसे तत्काल हिरासत में लेना जरूरी था। पुलिस ने दुकानदार विक्की गुप्ता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार शुक्ला पिता नंदकिशोर शुक्ला के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget