पत्नी से नाराज पति ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत, गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम

पत्नी से नाराज पति ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान हुई मौत, गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम


शहडोल

शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित देवलौंद थाना बाणसागर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में एक मामूली घरेलू विवाद ने देखते ही देखते मातम का रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े और उसके बाद दर्ज हुई पुलिसिया शिकायत से आहत होकर एक युवक ने आत्मदाह कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया। 

जिले के अंतिम छोर  देवलौंद थाना क्षेत्र के बाणसागर वार्ड नं 9 के रहने वाले  रवि कचेर का अपनी पत्नी ज्योति कचेर से 2 अप्रैल को किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने थाने जाकर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करा दिया,पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध और आहत होकर रवि ने अगले ही दिन पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाया और पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर के पास खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर  आग लगा ली। 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी अवस्था में उसे तत्काल रीवा अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए रवि ने दम तोड़ दिया। रवि की मौत की खबर फैलते ही बाणसागर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने मृतक की पत्नी और पड़ोस में रहने वाली एक कथित समाजसेविका पर गंभीर आरोप लगाते हुए रीवा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जाम खोला गया। 

एसडीओपी ब्यौहारी ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंचा था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था, जिसके बाद पति ने पड़ोस में रहने वाले एक घर के सामने आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग डायरी और पीएम रिपोर्ट रीवा से आनी है , रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद सभी पहलुओं पर जांच के दौरान उचित कार्यवाही की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget