किराना दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान, शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

किराना दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख का नुकसान, शार्ट सर्किट के कारण लगी आग


शहडोल

जिले के ब्यौहारी में एक छोटी सी चिंगारी ने बड़ा कहर बरपा दिया। वार्ड नंबर 9 न्यू बरौधा स्थित किराना गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि गोदाम राजेश गुप्ता का है, जो किराना सामान के थोक व्यापारी हैं। घटना के समय गोदाम बंद था और परिवार घर पर मौजूद था। आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल इसकी सूचना राजेश गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में दमकल कर्मियों को करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान 6 से अधिक बार दमकल वाहनों से पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया गया।

आग लगने से गोदाम में रखा भारी मात्रा में किराना सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राजेश गुप्ता ने भी नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि गोदाम में रखा लगभग पूरा स्टॉक जल गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ब्यौहारी पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget