अवैध कोयला परिवहन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, 10 हजार गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध कोयला परिवहन ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, 10 हजार गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार


शहडोल 

जिले में खनन माफियाओं का काला कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। जिले में कई बार वन विभाग और अन्य अमले को माफियाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा है, जहां जानलेवा हमलों की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा,इसी बीच खनिज विभाग ने सख्ती दिखाते हुए एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है।

खनिज विभाग को लगातार कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर  खनिज निरीक्षक समयलाल गुप्ता ने  खनिज अमले के साथ  सोहागपुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान ग्राम नवलपुर स्थित रपटा घाट क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, तलाशी लेने पर सामने आया कि वाहन में धान की पराली के नीचे बड़ी मात्रा में कोयला छुपाकर ले जाया जा रहा था, यह ट्रैक्टर आयशर कंपनी का था, जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जांच में वाहन का चेचिस नंबर 924314170051 पाया गया, खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कोयले को जब्त कर थाना सोहागपुर में सुरक्षित खड़ा करा दिया, साथ ही वाहन चालक और मालिक के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*10 हजार गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

शहडोल जिले के ब्यौहारी पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 10,980 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ब्यौहारी के वार्ड नंबर 11 जूनिया टोला निवासी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और संदेही के घर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के घर के किचन में रखी एक टीन की पेटी के अंदर से गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 1 किलो 250 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी, उम्र 51 वर्ष, निवासी जूनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget