प्रदेश भर के रंग कर्मियों का महाकुंभ, इप्टा का नाट्य महोत्सव तथा राज्य सम्मेलन का होगा आगाज- पल्लविका

प्रदेश भर के रंग कर्मियों का महाकुंभ, इप्टा का नाट्य महोत्सव तथा राज्य सम्मेलन का होगा आगाज- पल्लविका 


अनूपपुर

अनूपपुर भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा मध्य प्रदेश का दसवां राज्य सम्मेलन एवं नाट्य महोत्सव आगामी 3, 4, 5 अप्रैल को अनूपपुर में होने जा रहा है। जिसमें इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष- राकेश वेद लखनऊ, राष्ट्रीय महासचिव- तनवीर अख्तर पटना, फिल्म अभिनेता- राजेंद्र गुप्ता मुंबई, रंग गर्मी और विचारक- शैलेंद्र रांची, वेदा राकेश लखनऊ सहित खगोल शास्त्री-अमिताभ पांडे दिल्ली विनीत तिवारी राष्ट्रीय सचिव प्रगतिशील लेखक संघ,तथा प्रसिद्ध चित्रकार पंकज दीक्षित, मुकेश बिजौलै बतौर अतिथि शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन 3 अप्रैल शाम 4 बजे से बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर में होगा। सायं 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।  जिसमें जनगीत तथा समानांतर इलाहाबाद के द्वारा एक पात्रीय  नाटक असमंजस बाबू का मंचन किया जाएगा। 4 अप्रैल को सांय धूमिल की कविता पर आधारित एकल नाटक  "पटकथा" का मंचन अभिनेता राजेंद्र गुप्ता द्वारा अभिनीत तथा आर एस विकल के निर्देशक में होगा। रात्रि असगर मेहंदी द्वारा लिखित पटकथा "दास्ताने- ए- अशफाक" प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें कलाकार शहजाद रिजवी फरजाना मेहंदी अभिनय करेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन 5 अप्रैल को सायं 7:00 बजे लेखक अशोक बटलर द्वारा लिखित राकेश वेद द्वारा रूपांतरित तथा अनिल रंजन भौमिक के निर्देशन में विवेचना इप्टा जबलपुर के द्वारा नाटक "72 मील" प्रस्तुत किया जाएगा।

उक्ताशय की जानकारी आयोजन समिति की अध्यक्ष अल्लविका पटेल तथा महासचिव लक्ष्मी खेड़िया ने देते हुए इप्टा से जुड़े हुए प्रदेश के समस्त रंग कर्मियों से अपील की है कि इस नाट्य महोत्सव में अवश्य शामिल हों। प्रतिनिधियों के भोजन आवास की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget