अंधी हत्या का खुलासा, तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बंदूक जप्त

अंधी हत्या का खुलासा, तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बंदूक जप्त


अनूपपुर         

जिले के चौकी सरई थाना करनपठार के द्वारा अंधी हत्या जैसी जघन्य अपराध का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

जिले के देवरी टोला बीहर बाबा मंदिर के उपर जैतहरी के जंगल में अज्ञात शव की पडे होने की सूचना प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194 बी. एन. एस. एस. एव  अप. क्र. 0/26 धारा 103(1) बी. एन. एस एवं असल नम्बरी अपराध क्रमांक अप. क्र. 78/2026 धारा 103(1), 3(5) बी. एन. एस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अंधी हत्या जैसे अपराध पर आरोपियों की तलाश के लिए वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेकर विवेचना की गई विवेचना के दौरान सूचना कर्ता एवं पीडित परिजनो के संदेह के अनुसार आरोपीगण जंगल में छिपे हुए हैं। आरोपीगणो को संदेह के आधार पर संभावित स्थानो पर पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछतांछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि घटना दिनांक को देवरी टोला बीहर बाबा मंदिर के उपर जैतहरी के जंगल दिन में जंगली जानवर का शिकार करने जाने व शिकार व शराब पीने की बात को लेकर विवाद करना इसी दौरान आरोपी दरयाब पिता राम चरण सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी देवरी टोला थाना कोतवाली जिला शहडोल, दउआ उर्फ अजय सिंह पिता नवल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी जैतहरी चौकी सरई थाना करनपठार जिला अनूपपुर, ऊडानी उर्फ भान सिंह पिता झाम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जैतहरी चौकी सरई थाना करनपठार जिला अनूपपुर के द्वारा अपने पास रखे लोड भरमार बंदूक से मृतक झूरू उर्फ धन सिंह के सीने में गोली मारकर हत्या कर देना स्वीकार किये, हत्या करने के बाद शव को जंगल में छोडकर भाग गये जो घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त बंदूक भरमार एवं लोहे का राड बारूद भरने वाला मृत के पास रखे जप्त किया गया।  आरोपियों से पुछतांछ दौरान एक नग और बंदूक भरमार जिससे गोली चलाया गया था, जिसे अन्य जगह छिपाया गया था, जिसे जप्त किया गया है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget