कुएं में गिरा तेंदुआ हुई मौत, सिरफिरे ने मंदिर में की तोडफ़ोड़, 5 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
उमरिया
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को एक वयस्क तेंदुए के मारे जाने की खबर है, टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र की सीमा से लगे राजस्व ग्राम महरोई के समीप एक कुएं में तेंदुए का शव देखा गया, जिसके बाद पार्क प्रबंधन को सूचना दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण कुएं में डूबना पाया गया, शव परीक्षण के बाद निर्धारित एसओपी अनुसार क्षेत्र संचालक, एनटीसीए प्रतिनिधि, तहसीलदार मानपुर, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी,खंड पशु चिकित्सा अधिकारी,सरपंच पनपथा एवं अन्य वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मृत तेंदुए के शव का शवदाह कराया गया है।
*सिरफिरे ने राम जानकी मंदिर में कई तोडफ़ोड़*
शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत चैत्र नवराती पर राम जानकी मंदिर में तोड़फोड़, गांव के ही रहने वाले एक सिरफिरे ने राम जानकी मंदिर में रामजी की प्रतिमा की तोड़फोड़ की है, गांव का ही दीपनारायण वासुदेव उर्फ नानलल्ली ने मंदिर में की तोड़ फोड़, मंदिर की प्रतिमा को तोड़ दिया है, रामजी की प्रतिमा खंडित होने पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, धर्म प्रेमियों ने विरोध जताया है, मामले की जानकारी लगते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुँची, स्थानीय लोगों ने अमलाई थाने में की शिकायत, शिकायत पर से अमलाई पुलिस ने दीपनारायण वासुदेव के खिलाफ किया मामला दर्ज, अमलाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 ग्राम बटुरा राम जानकी मंदिर की घटना है।
समाचार 10
5 वर्ष से फरार 1.93 लाख का के वसूली वारंटी गिरफ्तार
अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी पुलिस द्वारा वसूली वारंटी के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुटुंब न्यायालय, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर 36/2021, धारा 125(3) जाफौ के अंतर्गत धौकल सिंह गोंड पिता दलबीर सिंह गोंड, उम्र 45 वर्ष, निवासी खुंटाटोला, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध ₹1,93,000/- की वसूली वारंटी जारी की गई थी। आरोपी पिछले लगभग 5 वर्षों से फरार था एवं उसने अपनी पत्नी को उक्त राशि का भुगतान नहीं किया था। थाना जैतहरी पुलिस द्वारा लगातार तलाश करते हुए दिनांक 22 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
