मंत्री के लिए अमर्यादित भाषा व 40 हजार लेने के मामले में भाजपा ने जारी किया मंडल अध्यक्ष को नोटिस

मंत्री के लिए अमर्यादित भाषा व 40 हजार लेने के मामले में भाजपा ने जारी किया मंडल अध्यक्ष को नोटिस

*भाजपा जिला महामंत्री ने तीन दिन में मांगा जबाब*


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी से जुड़ा एक  वायरल ऑडियो इन दिनों जिले से लेकर प्रदेश भर के मीडिया ,सोशल मीडिया के साथ आमजन मानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पक्ष, विपक्ष में बैठे लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं सत्ता, संगठन के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर विभिन्न तरह के आरोप, प्रत्यारोप ,व कयास लगाते हुए देखे जा रहे।

इतना ही नहीं मंडल अध्यक्ष के इस घिनौने कृत्य से जहां एक ओर गंगाजल जैसे शुद्ध पार्टी के ऊपर कालिख लग रही वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रति आमजन मानसिक विश्वास उठता हुआ दिखाई दे रहा के मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में एक महिला के ट्रांसफर के नाम पर ₹40,000 की राशि लेने और इसके बावजूद कार्य न कराने के साथ मप्र के भाजपा सरकार के मंत्री अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए कलेक्टर अनूपपुर को भी अमर्यादित ट्रीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही ऑडियो में सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल जनहित में तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे को मद्देनजर रखते हुए

मामले को संज्ञान में लेकर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने 21 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी कर मंडल अध्यक्ष से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में वायरल ऑडियो की सत्यता और आरोपों पर स्पष्ट जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और संगठन आगे क्या रुख अपनाता है। यह मामला क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget