होली पर्व पर पुलिस ने 34 लीटर अवैध शराब किया जप्त, 06 शराबियों पर भी हुई कार्यवाही

होली पर्व पर पुलिस ने 34 लीटर अवैध शराब किया जप्त, 06 शराबियों पर भी हुई कार्यवाही


 अनूपपुर

होली पर्व पर जिले के थाना रामनगर पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से शराब जप्त की गई, जिसमे आरोपी सुनील सिंह पिता स्व. सुरेंद्र सिंह, निवासी सुभाष नगर के कब्जे से 16 पाव अवैध शराब जप्त। आरोपी लक्षण प्रसाद पिता स्व. मेघ प्रसाद, निवासी सुभाष नगर के कब्जे से 12 पाव देसी एवं अंग्रेजी शराब जप्त। जप्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹2,460/- है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/26 एवं 62/26 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*30 लीटर अवैध शराब जब्त*

जिले के थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी निवासी हुकुमचन्द राठौर द्वारा अपने घर की बाड़ी में शौचालय के पास अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी गई।

मौके पर बाड़ी में बने शौचालय के पास एक व्यक्ति खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकुमचन्द पिता कामता प्रसाद राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी बताया। तलाशी के दौरान शौचालय के पास से निम्नानुसार अवैध शराब बरामद की गई जिसमे दो सफेद एवं दो हरे रंग की प्लास्टिक कुप्पियों में प्रत्येक में 05-05 लीटर, कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹2,000)।

एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 20 पाव McDowell's No.1 Rum।एक हल्दी रंग की प्लास्टिक बोरी में 44 क्वार्टर Old Monk Rum।कुल मिलाकर देशी एवं अंग्रेजी शराब 30.926 लीटर, जिसकी अनुमानित कुल कीमत ₹13,520 है, बरामद की गई।

*6 शराबियों पर मामला दर्ज*

होली पर्व के पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर रामनगर पुलिस की कार्रवाई 06 प्रकरण दर्ज किये हैं। होली पर्व पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

थाना रामनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीते पाए गए 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(2) आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर पंजीबद्ध की गई है। आरोपीगणों से शराब पीने के डिस्पोजल, आधी पियी हुई शराब के पाव, पानी बॉटल आदि सामग्री जप्त की गई है ।  अपराध क्रमांक 54/26, 55/26, 56/26, 57/26, 58/26 एवं 59/26 थाना रामनगर में कायम किए गए हैं।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget