अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर ट्रैक्टर ट्राली जप्त, सट्टा के खिलाफ कार्यवाही, 04 आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम लखनपुर में रेड कार्यवाही कर ट्रैक्टर - ट्राली में अवैध उत्खनन एवं चोरी करके ले जा रही रेत को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की गई। टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका एवं आरक्षक अमित मरावी की टीम द्वारा ग्राम लखनपुर से नीले कलर की सोनालिका ट्रेक्टर के ट्राली में लोड रेत अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा जाकर ट्रेक्टर चालक अभिषेक पटेल पिता विनय पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 303(2), 317(5), 3(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम 77/177,130 (3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में उपयुक्त ट्रेक्टर ट्राली कुल कीमती 5,03,500 रूपये की जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सट्टा के खिलाफ कार्यवाही, 04 आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर जिले के थाना बिजुरी टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध सट्टा खिलाने वालो पर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी राकेश साहू पिता स्व. रामगोपाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी भवनियाटोला, थाना बिजुरी, शनि वाल्मीकि पिता मूलचंद वाल्मीकि, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी, प्रकाश वर्मा पिता राजमणि वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी, हरिहर प्रसाद केवट पिता जानकी प्रसाद केवट, उम्र 33 वर्ष, निवासी कपिलधारा, थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 103/26, 104/26, 105/26, 106/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट का कायम किया जाकर आरोपीगणों से कुल नगदी रकम 4740/- रुपये जप्त किया गया।
