समाचार

मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 10 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

शहडोल

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर सुबह मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। हादसे में वाहन में सवार दस ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच अन्य को मामूली चोट आने पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के अंतिम छोर के ग्राम पड़मनिया खुर्द और ग्राम कुंई से ग्रामीणों को मालवाहक वाहन के जरिए शहर मजदूरी कराने के लिए लाया जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे शाहपुर और मालाचुआ के बीच अचानक वाहन का स्टेरिंग जाम हो गया, जिससे तेज रफ्तार मालवाहक संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल लाया गया।

अगरिया बैगा (18), राजकली बैगा (18), दिल्ला बाई सिंह (48), अंगूर बाई सिंह (35), प्यारा बाई यादव (36), शांति बाई सिंह (35), रामेश सिंह (42), चमेली सिंह (15), कलावती सिंह (22) और अनीता सिंह (20) शामिल हैं। वहीं भुंगिया बाई, द्रोपति बाई, सुनीता सिंह, सविता बाई सहित दो-तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। माल वाहक वाहनों में दर्जनों लोगों को बैठाया जा रहा है, सवारियां ढोई जा रही है, लेकिन यातायात विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे लगातार हादसो में इजाफा हो रहा है।

समाचार

माँ नर्मदा मंदिर का होगा उद्धघाटन, महायज्ञ के साथ होगा शिवलिंग निर्माण

अनूपपुर

मां नर्मदा तट के किनारे अत्यंत रमणीय स्थल जो की एक बार आने पर वापस जाने का मन ना करें ऐसा स्थान है, जहां अनेकों संत अपना तप कर चुके हैं एवं अनेकों संतों की तपोभूमि एक पुण्य भूमि जहां हमारे सदगुरुदेव भगवान स्वामी संत शरण भी तपस्या कर चुके हैं, उनके शिष्य परम पूज्य स्वामी बाल संत महाराज, सिद्धनधाम लोढ़ा सिद्ध पहाड़ सिहोरा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, महायज्ञ जो की श्री राम कुटी दमगढ़ राजेंद्र ग्राम अमरकंटक में  दिनांक 8 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, 8 फरवरी 2026 से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक शिवलिंग निर्माण होना है एवं उसके पश्चात पूजन विसर्जन और भंडारा प्रसाद का वितरण होगा, साथ ही साथ राम नाम संकीर्तन पूरे 24 घंटे अखंड 8 फरवरी से 15 फरवरी तक चलता रहेगा, 15 फरवरी को मां नर्मदा मंदिर का उद्घाटन है तथा मां नर्मदा एवं शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है, जहां आने जाने हेतु शहडोल से नित्य प्रति बस की व्यवस्था की गई है, जो की सुबह 6:00 बजे स्थानीय राम मोहन तालाब शहडोल से चलेगी तथा शाम 6:00 बजे वापस शहडोल पहुँचेगी, जिन भक्तों को अपने साधन से आना हो वह राजेंद्र ग्राम के पोडकी  तिराहा से मुड़कर 10 किलोमीटर नर्मदा तट की ओर श्री राम कुटी दमगढ़ आ सकते हैं।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget