खाकी का गौरव, थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक

खाकी का गौरव, थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक


अनूपपुर

पुलिस की व्यस्त कार्यशैली और कानून व्यवस्था की चुनौतियों के बीच अक्सर व्यक्तिगत शौक पीछे छूट जाते हैं, लेकिन अनूपपुर जिले के चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो खेल के मैदान में भी तिरंगा फहराया जा सकता है।

हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित '8वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम्स' में सुन्द्रेश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और मध्य प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है।

सुन्द्रेश सिंह का चयन उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और देश भर से आए खिलाड़ियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी की यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अनुशासन और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। सुन्द्रेश सिंह, थाना प्रभारी चचाई ने कहा की ड्यूटी की व्यस्तता के बीच खेल के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन यह पदक मेरी मेहनत और विभाग के सहयोग का परिणाम है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget