निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का के कर्मचारियों ने चोरी के शक में युवक को खंबे से बांधा

निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का के कर्मचारियों ने चोरी के शक में युवक को खंबे से बांधा


अनूपपुर 

जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज स्थल पर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को रेलवे के खंभे से बांध दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में बंधा हुआ व्यक्ति रोता और चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस मामले को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने संज्ञान लेकर तत्काल एसडीएम कमलेश पुरी को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा। एसडीएम ने रेलवे ओवरब्रिज पर कार्यरत कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों ने बताया कि बंधक बनाया गया व्यक्ति कबाड़ी है और वह रोजाना निर्माण स्थल से लोहे के छोटे-छोटे कबाड़ चोरी कर ले जाता है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उसे कई बार इस रास्ते से आने-जाने को मना किया गया है। मंगलवार की सुबह भी जब वह कुछ कबाड़ लेकर जाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। कर्मचारियों के अनुसार, चोरी रोकने पर उसने ब्लेड से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे पकड़कर बांध दिया और ठेकेदार मालिक को घटना की सूचना दी।

कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि व्यक्ति को केवल 5 मिनट के लिए ही बांधा गया था। पास के होटल वालों ने उसे तुरंत छुड़ा दिया। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वह व्यक्ति अकसर चोरी करता है। पकड़े जाने पर भी बाज नहीं आता। मंगलवार को भी वह नशे की हालत में था और लोहे के छोटे-छोटे प्लेट चुराकर ले जा रहा था, तभी कर्मचारियों ने उसे रोका तो उसने ब्लेड मारना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी भी फरियादी (पीड़ित पक्ष) ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget