अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही, बाइक सहित 1.17 लाख का सामान जप्त
अनूपपुर
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल अमलाई तरफ से अनूपपुर तरफ अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल बाबा कुटी के पास चचाई मेन रोड में पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल होंडा शाइन नंबर सीजी -10-Y -6802 को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल राठौड़ पिता देवलाल राठौर उम्र 30 साल निवासी सिवनी वार्ड नंबर 10 थाना जैतहरी का होना बताया, मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन करना बताया, मोटरसाइकिल के दोनों तरफ कपड़े के थैले में दो-दो कार्टून एवं पीछे सीट में साड़ी से लपेटकर बोरी में में 12 बाटल रॉयल चैलेंजर व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 9 लीटर कीमत 13200/- , बियर 48 सुपर पावर 10000 बियर केन प्रत्येक केन में 500 मि.ली. कुल 24 लीटर कीमत 5760/-, 50 पाव ब्लू चिप टैंगो अंग्रेजी शराब कुल 9 लीटर कीमत ₹6000/- दो कार्टून में 50-50 पाव ब्लू चिप जिन सफेद 18 लीटर कीमत 12500/- कुल 60 लीटर कीमत 37460/- एवं मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी-10-Y- 6802 कीमत 65000/- एवं एक मोबाइल फोन कीमत ₹15000 कुल कीमत 1,17,460 रूपये मौके से आरोपी से जप्त कर अवैध मादक पदार्थ शराब परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही मिला वह शराब धनपुरी दुकान से लेकर आना बताया है, आरोपी को धारा 34(2), 39 (ए), 42 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, और आरोपी एवं धनपुरी दुकान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 261/25 धारा 34(2),39(ए) ,42 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
