संस्कृति विभाग द्वारा कृष्ण पर्व पर त्रिदिवसीय सास्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति

संस्कृति विभाग द्वारा कृष्ण पर्व पर त्रिदिवसीय सास्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति 


उमरिया/बिरसिंहपुर पाली 

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग व्दारा नगर पालिका परिषद पाली में कालरी स्टेडियम में त्रिदिवसीय कृष्ण पर्व कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह त्रिदिवसीय सास्कृतिक कार्यक्रम भगवान बलदाऊ जन्म दिवस के पावन अवसर से शुरू होकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर हलधर बलदाऊ के चरित्रों पर आधारित रहा है, जो की दर्शकों के लिए अनुपम और अव्दितीय प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। हर एक श्रोता के लिए यह कार्यक्रम आकृषक मनोरम और प्रेरणा दायी साबित हुआ। भक्ति दायी गीत दुखी लाल दाहिया उमरिया और , श्री कृष्ण नृत्य नाटिका  संघमित्रा तायवांडे भोपाल और भक्ति गायन कबीरा बैंण्ड उमरिया  व्दारा यह कार्यक्रम ने न दर्शकों के लिए मन मोह लिया वरन हर एक के लिए भक्ति भाव से सराबोर कर गया।  दुसरे दिन भक्ति गायन ममता मिश्रा नर्मदा पुरम ने नगर में बिराजित आदि शक्ति माँ बिरासनी के प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है तत्पश्चात श्री कृष्ण गीत का  गायन कर छोहर, बधाई और झूला गीतों की प्रस्तुति कर हर एक उपस्थित जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया, श्री मती ममता मिश्रा ने अच्युतं केशवं,कृष्ण दामोदरं,रामनारायणं जानकी भंल्वाम से अपने श्वर की अक्षूण्य म्रस्तुति को विराम दी।केंन्दित अभिनयना डांस अकादमी उडीसा के व्दारा अधरं मधुरम, नयनं मधुरम, मधुराधिपतेरखिलं  मधुरम की धुन पर नृत्य नाटिका की अनोखी छटा बिखेर कर दर्शकों का ध्यान केंद्रित करने में सफल रही,  नृत्य नाटिका का एक एक छटा अविस्मरणीय बन हर एक के चित्र पटल में कैद हो गयी ‌।  इसके बाद कृष्ण गोपिका का रास नृत्य का शास्तीय नृत्य कृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत करते हुए कृष्णाय तुभ्यं नमामि के श्वर लहरी सभी कलाओ का मंजन कर जन मानस को भक्ति से सराबोर कर गया  । तीसरे दिवस श्री कृष्ण नृत्य नाटिका शालनी खरे  एंव ग्रुप जबलपुर, भक्ति गायन विवेक मेहता एवं साथी इन्दौर की शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।


संस्कृति विभाग व्दारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंबिकेश प्रताप सिंह का सराहनीय प्रयास इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई, वहीं पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह की मेहनत कार्यक्रम को सफल बनाने में रंग लायी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget