विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, नगर की कार्यकारिणी घोषणा।

विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, नगर की कार्यकारिणी घोषणा।


शहडोल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 09 जुलाई को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एंव नगर कार्यकारिणी घोषणा का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करने एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

समारोह में मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर विशेष उपस्थिति प्रान्त सह मंत्री मोहित डहेरिया विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ शिवा विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री अंजलि पांडेय नगर मंत्री अमन त्रिपाठी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि मनीषा सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों से छात्रों को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।वहीं विशिष्ट अतिथि कुलगुरु प्रो राम शंकर ने छात्रों को अपने उत्तरदायित्व के साथ साथ समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित हो तथा जो हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा रही है उसको आत्मसात करने की आवश्यकता है। विशेष उपस्थिति प्रान्त सह मंत्री मोहित डेहरिया ने विद्यार्थी परिषद की 77 वर्षो की यात्रा पर प्रकाश डाला और कहा वह संकल्प जो 77 वर्ष पूर्ण कर रहा है।  संकल्प है राष्ट्र पुनर्निर्माण का वह संकल्प भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का और वह संकल्प है भारत के तिरंगे को विश्व गगन में लहराने का समारोह में नगर के विभिन्न विद्यालयों के दो सौ से अधिक बोर्ड परीक्षाओं,एंव अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह ने  अपने संबोधन में कहा कि – “छात्रों की प्रतिभा ही राष्ट्र की पूंजी है। विद्यार्थी परिषद द्वारा इस प्रकार का आयोजन निश्चित ही छात्र समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है। मंच का संचालन कर रहे प्रान्त कार्यकारणी सदस्य शिवम वर्मा 

इसके पश्चात नगर कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष एंव नगर मंत्री का निर्वाचन किया गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी डॉ राधेश्याम नापित ने सत्र 2025-26 की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ शिवा, नगर मंत्री अमन त्रिपाठी को बनाया गया इसी क्रम में अन्य दायित्वों की घोषणा हुई जिसमें नगर उपाध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ मिश्र,डॉ लोकेश साहू,हेमंत पाठक नगर सह मंत्री कोमल द्विवेदी गजराज सिंह,प्रियांशु त्रिपाठी,यश वैद्य,प्रभास तिवारी कार्यालय मंत्री रवि परस्ते एस एफ डी प्रमुख भूमिका द्विवेदी, अभिराज सिंह एस एफ एस प्रमुख गौरव मिश्रा,शुभम त्रिपाठी राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख रोशनी पांडेय,दिव्या शुक्ला खेलो भारत प्रमुख शुभ सोनी, शिवकांत गौतम नगर तकनीकी प्रमुख शुयस जायसवाल,अभिषेक द्विवेदी नगर विद्यालयीन प्रमुख शुर्यांश मिश्र,प्रासी तिवारी एन सी सी प्रमुख प्रिया सिंह एन एस एस प्रमुख हर्ष वर्मा को बनाया गया।

समारोह में विभाग संयोजक अखिलेश सिंह एस एफ़ एस प्रान्त प्रमुख कृष्णम चतुर्वेदी प्रान्त कार्यकारणी सदस्य डॉ लोकेश साहू  गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। अंत मे नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ शिवा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget