संकेत साहित्य समिति की काव्य फुहार व सम्मान समारोह संपन्न, किया गया सम्मान

संकेत साहित्य समिति की काव्य फुहार व सम्मान समारोह संपन्न, किया गया सम्मान


बिलासपुर

संकेत साहित्य समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 24 जून 2025 को राजकिशोर नगर में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि कवि संगम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि गोपाल चंद्र मुखर्जी व कार्यक्रम अध्यक्ष अमृत लाल पाठक रहे।

अतिथियों व कविओं ने सरस्वती पूजन किया। सभी अतिथियों व कविओं का स्वागत राकेश खरे अध्यक्ष संकेत साहित्य समिति ने किया। काव्य गोष्ठी में नरेन्द्र कुमार शुक्ला ' अविचल ' , मुरली धर गोंडने ' नीर' , दिनेश्वर राव जाधव, अमृत लाल पाठक, विजय तिवारी, गोपाल चंद्र मुखर्जी, राकेश कुमार खरे, कवि संगम त्रिपाठी राजेश सोनार, राजकुमार द्विवेदी ' बिंब , डॉ शिवशरण श्रीवास्तव ' अमल ' , जगतारन डटरे , अंजनी कुमार तिवारी ' सुधाकर ' व वंदना खरे ने काव्य पाठ किया।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी, काव्य मनीषी विजय तिवारी सचिव भारतेन्दु साहित्य संस्था को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया। अंजनी कुमार तिवारी ' सुधाकर ' के संचालन में कवियों व कवयित्री ने काव्य की फुहार की। वर्षा ऋतु के फुहार के संग काव्य फुहार यादगार बन गया। आभार राकेश कुमार खरे ने अपने अंदाज में दिया व उपस्थित जनों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget