क्षेत्रीय पत्रकार संघमनाएगा देवर्षि नारद जयंती, पत्रकारों का होगा सम्मान, स्मारिका का होगा विमोचन

क्षेत्रीय पत्रकार संघमनाएगा देवर्षि नारद जयंती, पत्रकारों का होगा सम्मान, स्मारिका का होगा विमोचन


अनूपपुर

देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा आज शाम 5 बजे बंकिम बिहार, जमुना कॉलोनी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष चंदन केवट एवं संयोजक भगवानदास मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों, साहित्यकारों और लेखकों की कविताएं, कहानियाँ और रचनाएँ प्रकाशित हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगी शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. मनीषा शर्मा, जो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में प्राध्यापक हैं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, और विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षगण जैसे राम अवध सिंह (पसान), अजय सराफ (कोतमा), साहबिन पनीका (बिजुरी), डॉ. सुनील चौरसिया (डूमरकछार), यशवंत सिंह  (बनगवां/राजनगर) और रेनू कोल (डोला)शामिल होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, महिलाओं एवं कला जगत से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा करना है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget