गांव में घूम-घूम कर सब्जी बेच रहे साइकिल सवार की हुई अचानक मौत

गांव में घूम-घूम कर सब्जी बेच रहे साइकिल सवार की हुई अचानक मौत


शहड़ोल

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही गांव में सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत हो गई है। जरवाही गांव में महगु बैगा साइकिल से सब्जी बेच रहा था, इस दौरान गांव में  उसकी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महगू बैगा उम्र 65 रोज की तरह साइकिल से सब्जी बेचने गांव आया था। गांव की बस्ती के भीतर ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह साइकिल से नीचे उतर गया। कुछ मिनट में ही उसकी मौत हो गई है। स्थानी लोग घटना देख तत्काल मौके पर पहुंचे उसके ऊपर पानी का छिड़काव किया। लेकिन, काफी देर बाद भी वह नहीं उठा। तब लोगों को पता चल पाया कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद स्थानी लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से शव को अपने कब्जे में लिया और उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने पुलिस बताया कि संभवत बुजुर्ग की हार्ट अटैक से उसकी मौत है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत सही  कारण सामने आएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget