खुली खदान परियोजना में लूट व भ्रष्टाचार चरम में, कोयले में चल रहा है मिक्सिंग का खेल
*रोड सेल के नाम से ट्रको से वसूल रहे है रुपए, वसूली के अवैध खेल में अधिकारी कर्मचारी शामिल*
अनूपपुर
कोयला मजदूर सभा संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला जमुना कोतमा क्षेत्र के व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा से अपनी आवाज बुलंद करते आ रहे है एवं इसके खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इस समय जमुना कोतमा क्षेत्र अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है अगर आमाडाँड़ खदान चालू नहीं होता तो आज जमुना कोतमा क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता किंतु इससे सीख ना लेते हुए यहां का प्रबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है खदान के कोयले की ग्रेडिंग जानबूझकर गिराई जा रही है विभागीय मशीन बीएमएल 300 से पत्थर युक्त काला डस्ट पत्थर युक्त खराब मॉल लोड कर अच्छे क्वालिटी के कोयले में मिलाया जा रहा है और वह कोयला गोविंदा सी एच पी साइडिंग भेजा जा रहा जहा अन्य यूजी खदानों जैसे बरतराई यूजी माइन 9 /10 एवं अन्य क्षेत्र के खदानों का अच्छी क्वालिटी का कोयला आता है किंतु उस कोयले की गुणवत्ता में भी गिरावट आ रही है एवं जो कोयला रोड़ सेल के माध्यम से बिक्री होता है वह कोयला अच्छी क्वालिटी का क्रेशर मशीन से क्रश करके भेजा जाता है जबकि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का स्पष्ट निर्देश है कि कोयले की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखा जाएगा किंतु यहां का प्रबंधन इसमें बिलकुल ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण कंपनी एवं राष्ट्र को करोड़ों की क्षति पहुंच रही है एवं इसका लाभ उद्योगपतियों को हो रहा है वहाँ पर बैठे अधिकारी कर्मचारी इस खेल में पूरा सहयोग करके अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। अतः कोयला मजदूर सभा संख्या क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने प्रबंधन से इस विषय में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी को कठोर दंड देने की मांग की है ताकि इस तरह की गतिविधियों में शीघ्र लगाम लगाया जा सके और कंपनी और राष्ट्र को किसी प्रकार का नुकसान ना हो।
सुविधा शुल्क के नाम पर वसूल रहे रुपए हैं *
आमाडाँड़ खदान से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक वाहन कोयला लेकर निकलती है। बूम बैरियर में 1 ट्रक को पास करने के नाम पर 3 हजार रुपए प्रति गाड़ी सुविधा शुल्क के नाम पर वहाँ पर बैठे जिम्मेदार वसूल करवा रहे हैं। सुविधा शुल्क के नाम पर ट्रक वालो को बहुत सारी सहूलियत दी जाती है। जो ट्रक चालक सुविधा शुल्क नहीं देता हैं उसे तरह तरह से परेशान किया जाता है। आमाडाँड़ कोयला खदान में लोडिंग, कांटा, कंप्यूटर पर्ची व बैरियर से पास करने के नाम पर हजारों रुपए की वसूली की जा रही है। इस सब खेल में कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी व अधिकारी तक इस अवैध रूप से कमाए गए रुपयों का बंटवारा किया जाता है। प्रतिदिन लाखो रुपयों का वारा न्यारा किया जा रहा है। सारा खेल दिन दहाड़े किया जा रहा है।
