जमीन पर बैठे किसान, कुर्सियां पर जमे रहे कंपनी के अधिकारी,  रक्सा-कोलमी की तस्वीर ने खड़े किए सम्मान पर सवाल


अनूपपुर

पावर प्लांट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान दरी पर बैठे नजर आए, जबकि कंपनी के अधिकारी कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए। अनूपपुर जिले के रक्सा-कोलमी क्षेत्र की इस तस्वीर ने किसानों के सम्मान और बैठक में उनके साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अन्नदाताओं के स्वाभिमान और सम्मान को कितनी प्राथमिकता दी जा रही है।

किसान अपनी जमीन देकर विकास परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उनसे जुड़े कार्यक्रमों में बैठने की व्यवस्था और व्यवहार में सम्मानजनक समानता का ध्यान रखना भी जरूरी है। लेकिन रक्सा-कोलमी की सामने आई तस्वीर में किसानों और कंपनी के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था में अंतर दिखाई देने से असहज स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जब जमीन देने वाले किसान ही दरी पर बैठने को मजबूर हों और कंपनी के अधिकारी कुर्सियों पर नजर आएं, तो किसानों को मिलने वाले सम्मान की वास्तविक तस्वीर क्या है? यह दृश्य कई लोगों को ब्रिटिश हुकूमत के दौर की याद दिला रहा है, जब सत्ता और आम जनता के बीच भेदभाव की छवि देखने को मिलती थी।

हालांकि, केवल तस्वीर के आधार पर बैठक की पूरी परिस्थितियों या व्यवस्था के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं होती। ऐसे में कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने आना भी जरूरी है।

पावर प्लांट जैसी परियोजनाओं में किसानों की भूमिका और उनके हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जमीन देने वाले किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, उचित संवाद और समान सुविधाएं सुनिश्चित करना कंपनी प्रबंधन की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हीरो शोरूम बाल गोविंद ऑटो व्हील्स द्वारा धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर धमाकेदार ऑफर


अनूपपुर

सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों को बाल गोविंद ऑटो व्हील्स परिवार की ओर से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए, इस त्योहारी सीज़न खुशियों की शानदार सौगात लेकर आया है आपका अपना हीरो शोरूम बाल गोविंद ऑटो व्हील्स, कोतमा रोड, अनूपपुर, अब यहाँ से कोई भी नई हीरो गाड़ी खरीदिए और पाइए एक शानदार स्क्रैच कार्ड, जिसके जरिए आपको मिलेगा सोना-चाँदी जीतने का सुनहरा मौका और बस इतना ही नहीं! हर नई गाड़ी की डिलीवरी पर मिलेगा एक शानदार निश्चित उपहार भी!

*हर हीरो बाइक और स्कूटर पर धमाकेदार कैश डिस्काउंट*


एच एफ डिलक्स (कैनवास को छोड़कर) – ₹2,100 कैश डिस्काउंट, ग्लैमर एक्स (एबीएस को छोड़कर) – ₹2,500 कैश डिस्काउंट, स्ट्रीम 125R (टीएफटी को छोड़कर) – ₹2,500 कैश डिस्काउंट, स्ट्रीम 160R – ₹10,000 कैश डिस्काउंट, सभी स्कूटर Xoom 125, Xoom 160 और डेस्टिनी110 को छोड़कर) – ₹3,000 कैश डिस्काउंट, डेस्टिनी 110 – ₹1,100 कैश डिस्काउंट।

अब एच एफ डिलक्स (कैनवास सिर्फ ₹72,000 में, अब अपनी मनपसंद एच एफ डिलक्स (कैनवास घर ले आइए बेहद कम डाउन पेमेंट यानी मात्र ₹2,000 में। 

आसान फाइनेंस और सुविधाजनक ईएमआई के साथ अब बाइक खरीदना हुआ और भी आसान, आइए और अपने सपनों की हीरो बाइक या स्कूटर को अपना बनाइए!

यह ऑफर 31 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक सीमित समय के लिए है। इस सुनहरे मौके को हाथ से बिल्कुल न जाने दें। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए तुरंत संपर्क करें 9770531138 बाल गोविंद ऑटो व्हील्स कोतमा रोड, अनूपपुर।

21.60 लाख का 212.260 किलो गाँजा कार सहित किया जब्त,  चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार, एक आरोपी गिरफ्तार

*मामला दर्ज, गाड़ी से मोबाइल व पर्स बरामद, पुलिस जांच में जुटी*


अनूपपुर

जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रामनगर व राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मादक पदार्थ 212.260 किलो 21.60 लाख का गाँजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वही एक कार चालक तस्कर गाड़ी छोड़कर मौका देखकर फरार हो गया है।

राजेन्द्रग्राम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमगंवा की ओर से राजेन्द्रग्राम की तरफ तेज रफ्तार में संदिग्ध कारें आ रही हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्राम अचलपुर के पास सामरिक रूप से मुख्य मार्ग पर कड़ा नाका लगाया। संदेहास्पद डस्टर कार को रुकवाते ही चालक हड़बड़ा गया और पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों में कूद गया।पुलिस जवानों ने काफी दूर तक तस्कर का पीछा किया लेकिन रात के घने अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

फरार आरोपी की घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने लावारिस छोड़ी गई डस्टर कार की विधिवत एवं सघन तलाशी शुरू की।गाड़ी के अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखे गए पैकेटों की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।तौल कराए जाने पर बरामद गांजे का कुल वजन 211 किलोग्राम और 99 ग्राम निकला, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही डस्टर कार, चालक का एक मोबाइल फोन और उसका पर्स भी जब्त किया।जब्त किए गए मादक पदार्थ और लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21,19,900 रुपये आंकी गई है।राजेन्द्रग्राम पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

वारदात स्थल पर छोड़ी गई गाड़ी से बरामद मोबाइल फोन और पर्स से पुलिस को अवैध नशा गिरोह के अहम सुराग मिले हैं।वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर CG 16 CA 9735 के आधार पर कार मालिक और जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।थाना प्रभारी के अनुसार मोबाइल और पर्स में मिले दस्तावेजों की तकनीकी पड़ताल कर फरार आरोपी की पहचान पुख्ता की जा रही है।पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों, सीमावर्ती रास्तों और जंगलों में लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही हैं।पुलिस का दावा है कि मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था, इसका जल्द खुलासा होगा।मामले की विस्तृत विवेचना करते हुए नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर संलिप्त आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

*रामनगर पुलिस ने भी गाँजा किया जब्त*


जिले के थाना रामनगर रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62,000 रुपये है, बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर फूलसाय दफाई, पौराधार की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रामनगर पुलिस द्वारा विसर्जन कुंड के पास फूलसाय दफाई, पौराधार में घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम होरीदास चौधरी पिता स्व. बरनू चौधरी, निवासी ग्राम छलकाटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget