लकड़ी काट रहा ग्रामीण पेड़ से गिरा, हुई मौत, चालक ने सड़क पर रेत गिराकर हुआ फरार


शहडोल

केशवाही चौकी अंतर्गत जंगल में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। लकड़ी काटने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे पेड़ के नीचे पड़ा देखा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान टेघा निवासी सकुल्ला सिंह 48 वर्ष के रूप में हुई है। वह घर में जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने जंगल गया था। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काटने लगा। लकड़ी काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। केशवाही चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

*चालक ने सड़क पर रेत गिराकर हुआ फरार*

उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 28 में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। जंगल से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे लोगों ने वन विभाग की टीम को देखकर सड़क पर रेत गिरा दी और वाहन लेकर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया। विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए पीओआर दर्ज किया है।

जंगल में रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भागने लगे। इस दौरान उन्होंने ट्रॉली से रेत सड़क पर गिराना शुरू कर दिया। पूरी रेत सड़क पर डालने के बाद वे वाहन लेकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वन विभाग के एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, किराना दुकान से अवैध शराब जब्त


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र भरियाटोला सकरा की कार्यकर्ता मंती बैगा पिता मुन्ना बैगा उम्र 31 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला सकरा ने शिकायत दर्ज कराई की 27 जुलाई 2026 की रात्रि में आंगनबाड़ी केन्द्र में लगे शासकीय एल.ई.डी. टी.वी., आरो तथा बर्तन व वजन करने की मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/26 धारा 331(4), 305(e) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर आरोपी गोलू उर्फ आकाशा बैगा , अजय बैगा, दद्दा बैगा को गिरफ्तार कर चोरी का सामान व घटना में ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की राड व दो मोटर सायकलो को जप्त कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया था। मामले के फरार आरोपी मिथुन उर्फ दुपेन्द्र चौधरी पिता स्व. रोहणी प्रसाद चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पटनाकला थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वजन करने का मशीन जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

*किराना दुकान से अवैध शराब किया जब्त*

 अनूपपुर जिले के थाना करण पठार को मुखबिर सूचना मिली की किराना दुकान शराब की बिक्री की जा रही है, सूचना पर पुलिस दुकान पहुँची तो एक व्यक्ति अपने किराना दुकान पर मिला जिसने अपना अमर सिंह पिता राम सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गेडीआमा का बताया तथा आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग की कार्टून मे 41 पाव अग्रेंजी एमडी शराब कुल 07.180 ली. कीमती करीबन 8200/- रू. तथा दूसरे खाकी रंग के कार्टून में 20 पाव अग्रेजी शराब गोवा करीबन 03 ली. कीमती करीबन 3000/-रू., तथा एक अन्य खाखी रंग के कार्टून मे अंग्रेजी शराब 19 पाव कुल 03 लीटर कीमती करीबन 3800/-रू., एक प्लास्टिक के नीले रंग के झोले के अन्दर एमडी अग्रेंजी शराब 01.180 एमएल कीमती 1200/- रू. , गोवा 05 पाव 900 एमएल कीमती 750/-रू., सफेद प्लेन 04 पाव 720 एमएल कीमती 400/-रू., कुल शराब करीबन 16.900 ली. कीमती 17350/- रू. एवं दो प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ महुआ भट्टी से निर्मित देशी कच्ची शराब करीबन 07 ली. कीमती 700/- रू. कुल कीमती 23.900 ली. कुल कीमती 18050/-रू. की अग्रेंजी एवं देशी शराब उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जब्त किया। धारा 34- ए आब. एक्ट का अपराध पाये जाने से पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

समाचार 01 फ़ोटो 01

चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, बस के मालिक पर लगा आरोप

अनूपपुर

जिले में चलती बस में बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने भट्ट बस के मालिक संजय भट्ट पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर जैतहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि अनूपपुर से वेंकटनगर जाते समय चलती बस में भी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा। शिकायत के अनुसार, संजय भट्ट बस का मालिक होने के साथ-साथ कंडक्टर की भूमिका भी निभाता है। 

घटना के बाद छात्रा ने फोन करके अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ जैतहरी थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता के बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

चलती बस में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रोजाना बसों से कॉलेज और अन्य स्थानों पर आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास व ऑल लिट्रेसी के प्रति किया जा रहा जागरूक

अनुपपूर

देश में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा–2026 देश भर में संचालित की जा रही है।“समर्थ भारत–सक्षम भारत”  थीम पर आधारित यह यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।  

यात्रा के अंतर्गत अनुपपूर जिले के आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र अनुपपूर में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईसेक्ट की विभिन्न शैक्षणिक पहलों के बारे में जानकारी दीगई।

इस अभियान के माध्यम से लगभग 500 स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने तथा लगभग 1,000 आईसेक्ट स्किल नॉलेज प्रोवाइडर्स और केंद्रों का भ्रमण करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईसेक्ट के प्रवक्ता भगवान दास ने कहा, “कौशल विकास यात्रा–2026 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक विकल्पों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल के प्रति जागरूक करना है।”

आईसेक्ट लिट्रेसी मिशन और कौशल विकास यात्रा विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। आईसेक्ट का उद्देश्य शिक्षा,  कौशल विकास और तकनीकी जागरूकता के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसरों से जोड़ना है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

सुरेंद्र गुप्ता बने विधायक प्रतिनिधि, लोगो ने दी शुभकामनाएं

अनूपपुर

अनूपपुर के विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 3 सोडा फैक्ट्री निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता को परिषद में बैठकों और कार्यवाही के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि घोषित किया है। विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनके दायित्व का निर्वहन करेंगे। और बैठकों में भाग लेंगे।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि वह प्रतिनिधि के रूप में बेहद ईमानदारी और लगन से जनता के लिए कार्य करेंगे सभी 15 वार्ड की समस्याओं को विधायक को अवगत कराकर समस्या हल कराएंगे।

नवगठित नगर परिषद की भाजपा की तरफ से प्रथम नगर अध्यक्ष बनी गीता गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी है। उनकी इस नियुक्ति पर परिषद के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और हर्षो उल्लास का माहौल है। इनकी नियुक्ति पर रामलाल रौतेल अध्यक्ष जनजाति आयोग, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी, संदीप पुरी पार्षद, अरविंद साहनी एडवोकेट, नीरज गुप्ता पत्रकार, रावेंद्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, मनीष तिवारी, रवि दुबे, सुभाष मिश्रा, अरुण विश्वकर्मा, विश्वनाथ कहांर, दीपू बैगा, सौरभ कोरी, विजय तिवारी पत्रकार, अमित, शत्रु साल, अजय यादव विपक्ष के नेता अर्चना यादव ने बधाई दी है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

पुलिस ने किराना दुकान से अवैध शराब किया जब्त, मामला दर्ज

 अनूपपुर

थाना करण पठार को मुखबिर सूचना मिली की किराना दुकान शराब की बिक्री की जा रही है, सूचना पर पुलिस दुकान पहुँची तो एक व्यक्ति अपने किराना दुकान पर मिला जिसने अपना अमर सिंह पिता राम सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गेडीआमा का बताया तथा आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग की कार्टून मे 41 पाव अग्रेंजी एमडी शराब कुल 07.180 ली. कीमती करीबन 8200/- रू. तथा दूसरे खाकी रंग के कार्टून में 20 पाव अग्रेजी शराब गोवा करीबन 03 ली. कीमती करीबन 3000/-रू., तथा एक अन्य खाखी रंग के कार्टून मे अंग्रेजी शराब 19 पाव कुल 03 लीटर कीमती करीबन 3800/-रू., एक प्लास्टिक के नीले रंग के झोले के अन्दर एमडी अग्रेंजी शराब 01.180 एमएल कीमती 1200/- रू. , गोवा 05 पाव 900 एमएल कीमती 750/-रू., सफेद प्लेन 04 पाव 720 एमएल कीमती 400/-रू., कुल शराब करीबन 16.900 ली. कीमती 17350/- रू. एवं दो प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ महुआ भट्टी से निर्मित देशी कच्ची शराब करीबन 07 ली. कीमती 700/- रू. कुल कीमती 23.900 ली. कुल कीमती 18050/-रू. की अग्रेंजी एवं देशी शराब उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जब्त किया। धारा 34- ए आब. एक्ट का अपराध पाये जाने से पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

तहसील के गेट का ताला तोड़कर, तहसीलदार के वाहन में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, मामला दर्ज

शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र में तहसील परिसर के भीतर खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात तहसील कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन को निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बाहर निकला तो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। बुढ़ार तहसील परिसर में रात के समय चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया। जब वे गेट खोलने में सफल नहीं हुए तो परिसर में खड़े तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। आवाज सुनकर चौकीदार बाहर आया और शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

चौकीदार के मुताबिक, उसने घटना की जानकारी रात में ही अपने वरिष्ठ कर्मचारी-अधिकारी को दे दी थी। हालांकि, पुलिस तक सूचना रात में नहीं पहुंच सकी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने भी मामले की पड़ताल की। तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में वाहन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा ग्रामीण पेड़ से गिरा, हुई मौत, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

शहडोल

केशवाही चौकी अंतर्गत जंगल में पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। लकड़ी काटने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे पेड़ के नीचे पड़ा देखा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान टेघा निवासी सकुल्ला सिंह 48 वर्ष के रूप में हुई है। वह घर में जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने जंगल गया था। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ियां काटने लगा। लकड़ी काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के कुछ देर बाद जंगल में मवेशी चरा रहा एक युवक वहां से गुजरा। उसकी नजर पेड़ के नीचे पड़े व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। इसके बाद युवक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सकुल्ला सिंह की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर केशवाही चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

समाचार 07 फ़ोटो 07

अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने टीम को देखकर रेत सड़क पर गिराकर हुआ फरार 

उमरिया

चंदिया वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 28 में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। जंगल से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे लोगों ने वन विभाग की टीम को देखकर सड़क पर रेत गिरा दी और वाहन लेकर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोमवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए पीओआर दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री के शहडोल दौरे के चलते वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगाई गई थी। इसी दौरान जंगल में रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भागने लगे। इस दौरान उन्होंने ट्रॉली से रेत सड़क पर गिराना शुरू कर दिया। पूरी रेत सड़क पर डालने के बाद वे वाहन लेकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वन विभाग के एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कौड़िया दीपक खटीक ने बताया कि वन विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर ली है। जंगल में जिस स्थान से रेत निकाली जा रही थी, उसे चिह्नित कर लिया गया है। फरार ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। वाहन मिलने पर उसे जब्त किया जाएगा।

समाचार 08 

70वीं राष्ट्रीय शालेय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

उमरिया

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 70वीं राष्ट्रीय शालेय हैण्डबॉल प्रतियोगिता (बालक अंडर-14 वर्ष) का शुभारंभ 27 अक्टूबर को अमर शहीद स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष अनुजा पटेल समारोह की सह-अध्यक्षता की। वहीं जिला पंचायत उमरिया के उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह तथा नगर पालिका परिषद उमरिया की अध्यक्ष रश्मि सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।

समाचार 09

कलेक्टर ने की 80 आवेदनों पर की जनसुनवाई

अनूपपुर

कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त 80 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम पिपरिया निवासी बाबूलाल पटेल ने घर के आंगन में विद्युत केबल लगवाने, ग्राम फुनगा निवासी जीवन लाल सिंह ने विद्युत करंट से बैल की मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाने तथा अनूपपुर के जमुनिया टोला वार्ड क्रमांक 5 निवासी माया बाई कोल ने विद्युत बिल में सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम कोलनी निवासी मनुवा पाव ने अपने पुत्र को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्राम बरबसपुर करौंदी निवासी सोहन लाल यादव ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget