भूमि नामांतरण के लिए पटवारी पर रुपए लेने का लगा आरोप, 8 माह बाद भी नही हुआ नामांतरण, कलेक्टर से शिकायत


अनूपपुर

जिले की अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुनगा में भूमि नामांतरण नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम कर्राटोला निवासी चोखेलाल सिंह ने फुनगा हल्का पटवारी दीनदयाल टांडिया पर नामांतरण के एवज में 1500 रुपये लेने के बावजूद नामांतरण नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर अनूपपुर को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कराने और संबंधित पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम फुनगा स्थित भूमि खसरा नंबर 82/1/2/2, रकबा 0.680 हेक्टेयर के रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रकरण क्रमांक 0243/अ-6अ/2025-26 में अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर द्वारा 5 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था। आवेदक का आरोप है कि आदेश की सत्यापित प्रति संबंधित हल्का पटवारी को उपलब्ध कराने के बाद भी भूमि का नामांतरण नहीं किया गया।

आवेदक चोखेलाल सिंह का आरोप है कि नामांतरण के लिए पटवारी ने उनसे 1500 रुपये की मांग की थी। उनके अनुसार, राशि देने के बावजूद बार-बार जानकारी लेने पर भी काम पूरा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले आठ महीने से परेशान है और अपने भूमि संबंधी कार्य के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है।

आवेदक ने 23 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर अनूपपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर भूमि का नामांतरण कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पटवारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री करेंगे 89 निर्माण का भूमिपूजन, 379.45 करोड़ के विकास की सौगात, 82.28 करोड़ के 45 कार्यों का लोकार्पण


शहडोल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले में 82 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों में आठ विभागों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

निर्धारित विवरण के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.86 करोड़ रुपये तथा मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.14 करोड़ रुपये है।

इसी प्रकार, लोक निर्माण विभाग के दो कार्यों के लिए 14.92 करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 14 कार्यों के लिए 8.76 करोड़ रुपये तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 21 कार्यों के लिए 5.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित 89 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों की कुल लागत 379 करोड़ 45 लाख रुपये है। इन निर्माण कार्यों में सड़क एवं पुल निर्माण, शासकीय विद्यालयों के भवन, छात्रावास, महाविद्यालयीन भवन, पुलिस विभाग के कार्यालय एवं आवास, विद्युत उपकेंद्र तथा खेल सुविधाओं का विकास शामिल है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक एवं अन्य अधोसंरचनाओं को मजबूती मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 36 कार्य शामिल हैं। इनमें विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले पहुंच मार्गों का निर्माण, सड़कों का मजबूतीकरण तथा नदियों पर पुल निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 38 निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू और बुढ़ार विकासखंड के विभिन्न शासकीय हाई स्कूलों के भवन निर्माण के साथ छात्रावास एवं आश्रमशाला भवनों का निर्माण शामिल है। 

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर गोहपारू तथा शासकीय पीजी कॉलेज बुढ़ार में नवीनीकरण, उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्य शामिल हैं।

समाचार 01 फ़ोटो 01

मुख्यमंत्री 89 निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन, 379.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

82.28 करोड़ रुपये के 45 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

शहडोल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले में 82 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों में आठ विभागों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

निर्धारित विवरण के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.86 करोड़ रुपये तथा मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.14 करोड़ रुपये है।

इसी प्रकार, लोक निर्माण विभाग के दो कार्यों के लिए 14.92 करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 14 कार्यों के लिए 8.76 करोड़ रुपये तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 21 कार्यों के लिए 5.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रस्तावित 89 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों की कुल लागत 379 करोड़ 45 लाख रुपये है। इन निर्माण कार्यों में सड़क एवं पुल निर्माण, शासकीय विद्यालयों के भवन, छात्रावास, महाविद्यालयीन भवन, पुलिस विभाग के कार्यालय एवं आवास, विद्युत उपकेंद्र तथा खेल सुविधाओं का विकास शामिल है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक एवं अन्य अधोसंरचनाओं को मजबूती मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 36 कार्य शामिल हैं। इनमें विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले पहुंच मार्गों का निर्माण, सड़कों का मजबूतीकरण तथा नदियों पर पुल निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 38 निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू और बुढ़ार विकासखंड के विभिन्न शासकीय हाई स्कूलों के भवन निर्माण के साथ छात्रावास एवं आश्रमशाला भवनों का निर्माण शामिल है। 

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर गोहपारू तथा शासकीय पीजी कॉलेज बुढ़ार में नवीनीकरण, उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्य शामिल हैं।

समाचार 02 फ़ोटो 02

कपिलधारा-दूधधारा मार्ग पर महिला पर्यटक से लूटपाट, हंसिए जैसे धारदार हथियार से किया हमला

अनूपपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलधारा से आगे दूधधारा जलप्रपात की ओर जाने वाले मार्ग पर पश्चिम बंगाल से घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ लूटपाट और हमले की घटना सामने आई है। महिला पर्यटक के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में उन्हें रोककर पर्स छीन लिया और हंसिए जैसे धारदार हथियार से उनके हाथों पर वार कर दिया। घटना में महिला के हाथों में चोटें आईं। वारदात के बाद पर्यटक परिवार में भय का माहौल बन गया। परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में महिला का उपचार कराया और इसके बाद अपने घर के लिए रवाना हो गया। घटना के बाद कपिलधारा-दूधधारा मार्ग पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से आठ सदस्यीय परिवार अमरकंटक भ्रमण के लिए आया था। परिवार के सदस्य यहां स्थित गायत्री मंदिर में ठहरे हुए थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य देवाशीष नंदी, जो दुर्गापुर स्टील में कार्यरत हैं, अपनी पत्नी देवजानी नंदी के साथ कपिलधारा और दूधधारा जलप्रपात देखने पहुंचे थे। बताया गया कि दोपहर में दूधधारा से वापस लौटते समय महिला के साथ यह घटना हुई।

पीड़िता देवजानी नंदी ने बताया कि दूधधारा से वापस लौटते समय रास्ते में करीब 50 वर्ष की उम्र का एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। उसने काले रंग की शॉल ओढ़ रखी थी, उसके बाल बिखरे हुए थे और उसके हाथ में हंसिए जैसा धारदार हथियार था। महिला के अनुसार, उस व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनका पर्स छीन लिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से उनके हाथों पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना के समय उनके पति देवाशीष नंदी पीछे से आ रहे थे। महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़िता के मुताबिक, छीने गए पर्स में मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

भूमि नामांतरण के लिए पटवारी पर रुपए लेने का लगा आरोप, 8 माह बाद भी नही हुआ नामांतरण, कलेक्टर से शिकायत

अनूपपुर

जिले की अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुनगा में भूमि नामांतरण नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम कर्राटोला निवासी चोखेलाल सिंह ने फुनगा हल्का पटवारी दीनदयाल टांडिया पर नामांतरण के एवज में 1500 रुपये लेने के बावजूद नामांतरण नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर अनूपपुर को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कराने और संबंधित पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम फुनगा स्थित भूमि खसरा नंबर 82/1/2/2, रकबा 0.680 हेक्टेयर के रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रकरण क्रमांक 0243/अ-6अ/2025-26 में अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर द्वारा 5 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था। आवेदक का आरोप है कि आदेश की सत्यापित प्रति संबंधित हल्का पटवारी को उपलब्ध कराने के बाद भी भूमि का नामांतरण नहीं किया गया।

आवेदक चोखेलाल सिंह का आरोप है कि नामांतरण के लिए पटवारी ने उनसे 1500 रुपये की मांग की थी। उनके अनुसार, राशि देने के बावजूद बार-बार जानकारी लेने पर भी काम पूरा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले आठ महीने से परेशान है और अपने भूमि संबंधी कार्य के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है।

आवेदक ने 23 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर अनूपपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर भूमि का नामांतरण कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पटवारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

लखौरा में संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू की हुंकार: ‘वोट चोर गद्दी छोड़, सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के लगाएं नारे

अनूपपुर

बढ़ती आर्थिक असमानता, मजदूरों के शोषण और उनके अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत लखौरा में सभा आयोजित की। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए।

सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि केवल सत्ता परिवर्तन से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि जनविरोधी नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने पूंजीवादी व्यवस्था के विकल्प के रूप में समाजवाद को अपनाने की बात कही और मजदूरों से संगठित होकर संघर्ष तेज करने की अपील की।

संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू महासचिव सहसराम चौधरी ने बताया कि दो वर्षों के संघर्ष के बाद ओडिशा की रुंगटा माइन में काम करने वाले 14 मजदूरों को 10,70,971 रुपये का बकाया वेतन दिलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े काम सीटू या सीटू से सम्बद्ध युनियन ही कर सकती हैं उन्होंने कहा कि संगठित संघर्ष के जरिए मजदूर अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं।

उपसरपंच मदन सिंह उईके ने सीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड पर नल-जल योजना में काम कर रहे मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने 5 नवंबर 2026 को जैतहरी एसडीएम कार्यालय और 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शनों में शामिल होने का आह्वान किया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र धमोखर बीट में नीलगाय के शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र धमोखर की बीट बसकुटा में वन अमले द्वारा नियमित गश्ती की जा रही थी। इस दौरान झिरिया हार के राजस्व क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे घास से ढकी हुई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर घास हटाकर निरीक्षण किया गया, तो वहां एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी हुई पाई गई।

घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वाड को बुलाकर गहन छानबीन की गई। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मौके पर मृत वन्यप्राणी का शव परीक्षण किया गया। घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध पाए जाने पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने एवं आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा सतत जांच एवं साक्ष्यों के आधार  दो आरोपियों नरेंद्र सिंह, पिता जगमोहन सिंह, निवासी घुन्सू एवं नागेश्वर सिंह पिता मुकुट सिंह, निवासी सेहरा टोला, थाना कोतवाली उमरिया को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,50,51के अंतरगत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय, उमरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण एवं अवैध शिकार की रोकथाम हेतु सतत निगरानी की जा रही है। वन्यजीवों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 06 फ़ोटो 06

जानवर को टक्कर वाहन पलटा, सुअर की मौत, मौके पर पीकप व सुअर दोनो गायब, विभाग जांच में जुटी

उमरिया

जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पाली के पास रात एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से जंगली सूअर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन शनिवार सुबह जब वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां न दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का कोई पता था और न ही जंगली सूअर का शव मिला। मौके पर केवल खून के निशान ही दिखाई दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर पाली के नजदीक पिकअप क्रमांक MP 54 GA 0823 ने सड़क पार कर रहे या सड़क पर मौजूद जंगली सूअर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वन्यजीव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान पिकअप के पलटने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटना के बाद वाहन और मृत वन्यजीव का शव घटनास्थल से हटाए जाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

मामले को लेकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी रोहिणी सिंह ने बताया कि वन विभाग को दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का पंजीयन नंबर मिल गया है। वाहन क्रमांक MP 54 GA 0823 के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही चंदिया वन परिक्षेत्र को भी घटना की सूचना दे दी गई है। संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और पिकअप को जब्त किया जाएगा। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

शहडोल में 62 हाथियों का मूवमेंट: कहीं फसलें बर्बाद तो कहीं गांवों में अंधेरा! हाथियों के बीच सेल्फी का खतरनाक शौक

शहडोल

जिले में हाथियों के दो अलग-अलग झुंड विचरण कर रहे हैं। इनमें लगभग 37 हाथियों का एक दल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ओर से आया है, जबकि करीब 25 हाथियों का दूसरा झुंड पश्चिम ब्यौहारी क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। पश्चिमी वन परिक्षेत्र के अमझोर, जयसिंहनगर, लहरा, खरहरा, मड़ई और मैढ़की सहित आसपास के गांवों में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। इससे पहले पूर्व ब्यौहारी क्षेत्र के जगमल, अनहरा और नादो के आसपास भी इनकी मौजूदगी रही है।

हाल ही में बिजली के करंट से एक हाथी की मौत ने वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हाथियों को बिजली के तारों से खतरा न हो, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग की टीम लगातार गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क कर रही है। ग्रामीणों से रात में घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगल की ओर न जाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग हाथियों के करीब जाकर फोटो, वीडियो और सेल्फी लेने का जोखिम उठा रहे हैं। हाथियों का व्यवहार अचानक आक्रामक हो सकता है, ऐसे में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल, हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों को जागरूक करने में वन विभाग जुटा है।

उत्तर वन मंडलाधिकारी तरुणा वर्मा शहडोल ने बताया की जिले हाथियों के दो झुंड विचरण कर रहे हैं। 25 हाथियों का स्थानीय दल अमझोर क्षेत्र में है, जबकि 37 हाथियों का दल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ओर से आया है। वर्तमान में हाथियों की मौजूदगी अमझोर, जयसिंहनगर, लहरा, खरहरा, मड़ई और मैढ़की के आसपास बनी हुई है। वन विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी और गश्त कर रही हैं। 

समाचार 08 फ़ोटो 08

अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया जब्त

अनूपपुर                 

थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम देवगवाँ बगार में घेराबंदी कर एक नीले रंग का बिना नम्बर के प्रीत कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका चेचिस नम्बर TEK45AV07561A इंजन नम्बर P34511062 को रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में 1.5 घन मीटर रेत अवैध खनिज बिना रायल्टी/टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया जिसे ट्रेक्टर चालक ओमप्रकाश सिंह पिता अमोल सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी मनटोलिया देवगवाँ थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर के कब्जे से उक्ट ट्रेक्टर ट्राली मय लोड 1.5 घन मीटर रेत (खनिज) जप्त कर अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. एवं 3/181 एम.व्ही. एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है । 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget