खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए 10 नमूने,  रखरखाव में कमी पर 4 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी


शहडोल

आयुक्त एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा जयसिंहनगर एवं शहडोल क्षेत्र के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जयसिंहनगर में आकांक्षा रेस्टोरेंट एवं पवनपुत्र रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे तेल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सांदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर में मध्यान्ह भोजन की जांच करते हुए चावल एवं नमक के नमूने लिए गए। वहीं कन्नोदी स्थित हनुमान ट्रेडर्स का निरीक्षण कर हल्दी एवं जीरा के नमूने जांच के लिए लिए गए।

शहडोल में बाबूभाई स्वीट्स एवं सोनी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया तथा पनीर एवं दही के नमूने जांच के लिए लिए गए। राजघराना ड्राई फ्रूट का निरीक्षण कर दालचीनी, लौंग एवं सौंफ के नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान किचन, स्टोर एवं वाशिंग एरिया के रखरखाव में कमी पाए जाने पर कुल 4 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट एवं नोटिस के संबंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के बाद धंसी निर्माणाधीन सड़क, गड्ढे में गिरा भैंसा, जेसीबी किया रेस्क्यू


बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद बिजुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के धंसने से वहां गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें एक भैंसा जा गिरा। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। लगातार बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक बैठ गया। सुबह लोगों की नजर सड़क पर बने गड्ढे पर पड़ी, जहां एक भैंसा गिरा हुआ था। इसके बाद नगर पालिका को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भैंसे को गड्ढे से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि सड़क धंसने के दौरान वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सड़क का हिस्सा धंसने के बाद निर्माण कार्य में उपयोग की गई पुलिया, आरसीसी ह्यूम पाइप और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क का हिस्सा धंसने की घटना के कारण निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच आवश्यक है।

फिलहाल सड़क धंसने की घटना के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सड़क के नीचे की संरचना और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही सड़क धंसने के कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

युवक की हत्या के पाँच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कार, बाइक, कपड़े व पर्स जब्त

*48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा*


अनूपपुर

प्रेम लाल कोल पिता समारू कोल उम्र 52 वर्ष निवासी सिवनी डोंगरी टोला थाना जैतहरी का रिपोर्ट लेख कराया की गणेश विसर्जन हेतु अपनी मोटर सायकल मे अपने साथी मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से निकला था, रात्रि 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन मे गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है, तब हम लोगो ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ ले जाकर गोवर्धन की पता तलाश किये तो वह नही मिला। लगातार पता तलाश करने पर गोवर्धन की मोटर साइकिल का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल मंडल के बगीचा मे मिला तथा मोटर सायकल, चप्पल से एक किलोमीटर दूरी पड़ा था। तेजराज राठौर से पूछने पर कोई पता नही चला, परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं मगर गोवर्धन का पता नही चला, गोवर्धन का मोबाइल मिथुन के पास ही रह गया है।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचन के दौरान गोवर्धन कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरी टोला सिवनी का शव बदनहाई डोंगरी सिवनी के जंगल मे झाडियो के बीच मिला। शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी का घटित करना पाये जाने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को जानकारी दी गयी। घटना स्थल पर एफ.एस.एल. अधिकारियों एवं डाग स्काट पहुँचकर शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण वीडियोग्राफी की गई व घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया। मृतक गोवर्धन कोल का काले रंग का पैन्ट व जिसमे बेल्ट लगा हुआ सिर के पास रखा मिला, जिसे मौके पर जप्त किया गया व शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. सीएचसी जैतहरी से करवाया गया। 

प्रकरण मे आरोपीगणो द्वारा अपराध धारा 140(3), 103(1),238 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा इजाफ़ा कर मृतक गोवर्धन कोल अनुसूचित जनजाति वर्ग का होने एवं आरोपी सूरज राठौर पिछडा वर्ग का राठौर जाति का होने से प्रकरण मे धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट बढाई गई  प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलास किया। आरोपी सूरज राठौर, राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड व राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी को पकड़कर कर  अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।  आरोपियो के घटना के वक्त पहने गये कपडे, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल, ईको कार, मृतक का पर्स आरोपियो द्वारा बताये स्थानो से जप्त किया गया है, आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।  मामले की विवेचना जारी रखते हुये गिरफ्तारशुदा आरोपियो को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया है।    

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget