बारिश के बाद धंसी निर्माणाधीन सड़क, गड्ढे में गिरा भैंसा, जेसीबी किया रेस्क्यू

बारिश के बाद धंसी निर्माणाधीन सड़क, गड्ढे में गिरा भैंसा, जेसीबी किया रेस्क्यू


बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद बिजुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क के धंसने से वहां गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें एक भैंसा जा गिरा। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। लगातार बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक बैठ गया। सुबह लोगों की नजर सड़क पर बने गड्ढे पर पड़ी, जहां एक भैंसा गिरा हुआ था। इसके बाद नगर पालिका को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भैंसे को गड्ढे से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि सड़क धंसने के दौरान वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सड़क का हिस्सा धंसने के बाद निर्माण कार्य में उपयोग की गई पुलिया, आरसीसी ह्यूम पाइप और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क का हिस्सा धंसने की घटना के कारण निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच आवश्यक है।

फिलहाल सड़क धंसने की घटना के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सड़क के नीचे की संरचना और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही सड़क धंसने के कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget