नाबालिक छात्राओं के साथ अश्लील कृत्य करने वाले शिक्षक को 14 वर्ष का कारावास व 1 लाख का जुर्माना

अनूपपुर

थाना रामनगर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 9 नाबालिग छात्राओं के साथ लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी शिक्षक को तृतीय अपर सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ने दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है

आरोपी शिक्षक को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रत्येक मामले में अलग-अलग 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इसके अतिरिक्त बीएनएस के तहत 3 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई। अलग-अलग धाराओं में कुल सजा व अर्थदंड 90 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। हालांकि, आरोपी की आयु को देखते हुए न्यायालय ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया। इस प्रकार आरोपी को कुल 14 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

घटना 20 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 के बीच की है। इस दौरान आरोपी शिक्षक के विरुद्ध स्कूल में अध्ययनरत 12 वर्ष से कम आयु की नाबालिग छात्राओं के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने की शिकायत थाना रामनगर में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

सभी नाबालिग छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना पूर्ण होने के बाद विशेष न्यायालय पॉक्सो में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में नाबालिग छात्राओं ने अपने साथ हुई घटनाओं के संबंध में साक्ष्य दिए। दोनों पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को दोषी पाते हुए कठोर दंड सुनाया। 

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का मशरूका बरामद

अनूपपुर:

जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु थाना बिजुरी पुलिस ने शासकीय आवास में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शोभा जायसवाल उम्र 34 वर्ष, निवासी उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव थाना बिजुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की15 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 के मध्य अज्ञात चोरों ने उनके शासकीय आवास की किचन व कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 35,000 रुपये नकद कुल मशरूका कीमत लगभग 95,000 रुपये अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में बीएनएस (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सूचना के आधार पर कोरजा रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपी मूलचंद केवट उम्र 30 वर्ष, पिता बलवीर केवट, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी, विकास सिंह गोंड, पिता चंद्रभान सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी, अशोक उर्फ मिर्चु सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष, पिता बब्बू सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से 1 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन, 1 इंडक्शन चूल्हा, 1 हेयर ड्रायर,  1 बैटरी, 01 चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिस्की कीमत 95 हजार रुपया है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

नाबालिक छात्राओं के साथ अश्लील कृत्य करने वाले शिक्षक को 14 वर्ष का कारावास व 1 लाख का जुर्माना

अनूपपुर

थाना रामनगर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 9 नाबालिग छात्राओं के साथ लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी शिक्षक को तृतीय अपर सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ने दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है

आरोपी शिक्षक को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रत्येक मामले में अलग-अलग 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इसके अतिरिक्त बीएनएस के तहत 3 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई। अलग-अलग धाराओं में कुल सजा व अर्थदंड 90 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। हालांकि, आरोपी की आयु को देखते हुए न्यायालय ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया। इस प्रकार आरोपी को कुल 14 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

घटना 20 अगस्त 2024 से 23 अगस्त 2024 के बीच की है। इस दौरान आरोपी शिक्षक के विरुद्ध स्कूल में अध्ययनरत 12 वर्ष से कम आयु की नाबालिग छात्राओं के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने की शिकायत थाना रामनगर में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

सभी नाबालिग छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना पूर्ण होने के बाद विशेष न्यायालय पॉक्सो में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में नाबालिग छात्राओं ने अपने साथ हुई घटनाओं के संबंध में साक्ष्य दिए। दोनों पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को दोषी पाते हुए कठोर दंड सुनाया। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

छात्र संघ चुनाव में अजय यादव को बनाया गया प्रभारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनूपपुर

मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अजय यादव को शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले का प्रभारी बनाए जाने पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित शहडोल संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अजय यादव वर्तमान में नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद हैं। नगर परिषद चुनाव में भाजपा के बहुमत वाले सदन के बीच कांग्रेस की ओर से जीत दर्ज करने वाले प्रमुख पार्षदों में उनका नाम लिया जाता है। इससे पहले भी अजय यादव एनएसयूआई अध्यक्ष, जिला कांग्रेस किसान मोर्चा अध्यक्ष तथा अनूपपुर जिला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार अजय यादव की पहचान लंबे समय से एक सक्रिय, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में रही है। राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें छात्र संघ चुनाव के लिए तीन जिलों की जिम्मेदारी मिलना संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है।

अजय यादव को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बरगवां-अमलाई नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित शहडोल संभाग के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

बांध, सरोवर और तालाब हुए लबालब, झमाझम बारिश से गायत्री सरोवर का पानी पहुंचा सड़क पर, आवागमन बाधित

अनूपपुर

अमरकंटक में अषाढ़ से लेकर श्रावण मास तक हुई झमाझम एवं मूसलाधार बारिश ने नगर के बांधों, सरोवरों और तालाबों को जल से इस कदर भर दिया है कि मानो प्रकृति ने स्वयं इनके आंचल में जल की अक्षय संपदा उड़ेल दी हो। नगर क्षेत्र के अधिकांश जलस्रोत पूरी तरह लबालब हैं और अनेक स्थानों पर पानी निर्धारित क्षमता की सीमा तक पहुंच चुका है।

लगातार हुई बारिश का प्रभाव गायत्री सरोवर पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सरोवर के पूरी तरह भर जाने के कारण माई की बगिया से गणेश धूना, होलीडे होम एवं जैन मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के एक हिस्से में लगभग दो से तीन फीट तक वर्षाजल भर गया है। पानी की गहराई अधिक होने तथा सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद हो गई है।

अमरकंटक में पुष्कर बांध, गायत्री सरोवर, सावित्री सरोवर, माधव सरोवर, लक्ष्मी सरोवर, विवेकानंद सरोवर, आरंडी संगम सरोवर एवं बराती नाला पर निर्मित बांध पूरी तरह भर चुके हैं। इसी प्रकार नर्मदा मंदिर के समीप स्थित इंद्र दमन तालाब, मार्कंडेय आश्रम का तालाब तथा बटे कृष्णा आश्रम का तालाब भी पानी से लबालब हो गए हैं।

माई की बगिया, गणेश धूना, होलीडे होम, जैन मंदिर एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के बाहरी मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगभग दो से तीन फीट पानी भरे होने के कारण सड़क का स्वरूप स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। यह मार्ग नगर के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक एवं बाईपास मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

चोरो ने सूने घर व ज्वेलरी दुकान का तोड़ा ताला, 5 लाख का सामान किया पार, मामला हुआ दर्ज

शहडोल

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। एक घटना में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई, जबकि दूसरी वारदात में ज्वैलरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवर चोरी किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं में पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में रावेंद्र सिंह के घर हुई। बताया गया कि परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था और मकान कई घंटे से सूना था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे और अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

वहीं दूसरी घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अमझोर बस स्टैंड स्थित ज्वैलरी दुकान में हुई। पुलिस के मुताबिक रात के समय बदमाश दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। दुकान संचालक के अनुसार भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों सहित करीब 160 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।

समाचार 06 फोटो 06

जुआं फड़ से 8 जुआड़ी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल, नगद सहित 4 लाख का सामान जब्त

शहडोल

अमलाई थाना पुलिस ने बीते रात लुकमपुर रोड स्थित बिछिया जंगल के किनारे चल रहे बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 30 हजार 200 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित चार लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है। मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि लुकमपुर रोड स्थित बिछिया जंगल के पास जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान छह लोगों को पकड़ लिया गया और मौके से नकदी सहित वाहन व मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत गौतम, उत्तम कहार, अमित चौहान, सुनील कुमार राव, दीपक चतुर्वेदी और अतीक अंसारी उर्फ जुल्ली के रूप में बताई है। वहीं, अब्दुल रहमान और अनिल मंडल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र

उमरिया

पाली एवं नौरोजाबाद क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण हाईवे मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर युवा टीम उमरिया, मध्यप्रदेश ने जनहित में गंभीर पहल की है। पाली कन्या एवं बॉयज विद्यालय, जीरो ढाबा, उचेहरा मंदिर गेट होते हुए पठारी रेलवे फाटक एवं नौरोजाबाद के आगे तक सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, क्षतिग्रस्त सड़क एवं अधूरे निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर आवागमन लोगों के लिए परेशानी और जोखिम का कारण बन गया है।इस गंभीर जनसमस्या को लेकर युवा टीम उमरिया के अध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने माननीय एसडीएम महोदया, बिरसिंहपुर पाली को पत्र सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।

युवा टीम उमरिया ने अपने पत्र में बताया कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कन्या एवं बॉयज विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण, स्थानीय नागरिक तथा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन गुजरते हैं। विद्यालयों के आसपास सड़क की खराब स्थिति विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है।

बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को आवागमन के दौरान अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, सड़क के अधूरे निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

इस मामले में एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही सड़क से जुड़े संबंधित अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाचार 08 फ़ोटो 08

होटल के सामने विवाद मामले में हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, ससुराल में छिपा था आरोपी

शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित एक होटल के सामने 26 जुलाई को हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में आकाश पाठक सहित उसके कुछ साथी घायल हुए थे। आकाश को गंभीर चोटें आने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धाराएं बढ़ाई थीं।

पुलिस के अनुसार, होटल के सामने खड़े कुछ लोगों के पास वाहन का टायर लगने से पत्थर उछलकर चला गया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सोहागपुर निवासी कुछ युवकों ने आकाश पाठक और उसके साथियों को घेरकर जमकर मारपीट की, जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हुआ।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद आकाश को आई गंभीर चोटों के आधार पर प्रकरण में गैर जमानती धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने मामले में 15 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर अब्दुल हमीद उर्फ लल्लू खान पिता बरकत खान, निवासी वार्ड नंबर-3 सोहागपुर को ग्राम पटसी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी अपने ससुराल में जाकर छिपा हुआ था। 

समाचार 09

चेक अनादरण मामले में 6 माह का कारावास

उमरिया

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उमरिया से ग्राम अमड़ी निवासी नरेश बैगा द्वारा डेयरी केसीसी के तहत 1,8,000रू0 का ऋण लिया गया था। ऋण की अदायगी के लिए उनके द्वारा बैंक के पक्ष में 1,20,054रू0 का चेक दिया गया, जो अपर्याप्त निधि के कारण अनादरित हो गया। चेक अनादरित होने के बाद बैंक द्वारा परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने आरोपी नरेश बैगा को छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई तथा 1,59,369रू0 की प्रतिकर राशि अदा करने का आदेश दिया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget