सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का मशरूका बरामद

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का मशरूका बरामद


अनूपपुर:

जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु थाना बिजुरी पुलिस ने शासकीय आवास में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शोभा जायसवाल उम्र 34 वर्ष, निवासी उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव थाना बिजुरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की15 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 के मध्य अज्ञात चोरों ने उनके शासकीय आवास की किचन व कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 35,000 रुपये नकद कुल मशरूका कीमत लगभग 95,000 रुपये अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में बीएनएस (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सूचना के आधार पर कोरजा रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपी मूलचंद केवट उम्र 30 वर्ष, पिता बलवीर केवट, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी, विकास सिंह गोंड, पिता चंद्रभान सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी, अशोक उर्फ मिर्चु सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष, पिता बब्बू सिंह गोंड, निवासी ग्राम थानगांव, थाना बिजुरी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से 1 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन, 1 इंडक्शन चूल्हा, 1 हेयर ड्रायर,  1 बैटरी, 01 चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिस्की कीमत 95 हजार रुपया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget