करंट से जंगली सूअर का किया शिकार,3 आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर अभद्रता, ग्रामीणों ने थाने में दिया धरना


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र बिजुरी की टीम ने जंगली सूअर के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। रेंजर पवन ताम्रकार ने बताया की वन परिक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत कदमहा बीट के पश्चिम भेड़रीतलैया क्षेत्र में रात शिकारियों ने जंगली जानवर का शिकार करने के उद्देश्य से 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर जंगल क्षेत्र में करीब 2 किलोमीटर तक करंट प्रवाहित किया था। करंट की चपेट में आने से एक जंगली सूअर की मौत हो गई।

आरोपियों ने विद्युत तार के माध्यम से जंगल में अलग-अलग स्थानों पर करंट प्रवाहित करने के लिए खूंटियां लगाई थीं। जंगली सूअर की मौत के बाद आरोपियों ने उसके मांस को पकाकर खाने की तैयारी में थे। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जंगली सूअर की हड्डियों एवं अन्य अवशेषों को जलाने का प्रयास भी किया गया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों बैसाखू पाव, महेश यादव और अरुण तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

*घर में घुसकर अभद्रता, ग्रामीणों ने थाने में दिया धरना*

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र की घुनघुटी चौकी अंतर्गत ग्राम गिठौरी में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति सामने आई है। ग्रामीणों ने बजरंग पावर इस्पात लिमिटेड, दियौरा वेस्ट से जुड़े कर्मचारियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, सामान तोड़ने और घर खाली कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय में RCS A32/25 बाबूलाल बनाम शासन प्रकरण विचाराधीन है। इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घर में प्रवेश कर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने की बात भी कही गई है।

कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण पाली थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से किया हमला, घटना स्थल पर युवक की हुई मौत, आरोपी हुआ फरार


शहडोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया में पिता-पुत्र के बीच चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। खेत में काम करने के दौरान हुए विवाद में पिता ने अपने 28 वर्षीय बेटे पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान सिंह राज सिंह गोंड 28 वर्ष निवासी ग्राम कोठिया के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक और उसके पिता नंद कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आए दिन दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होने की बात सामने आई है।

सिंह राज सिंह घर के पास स्थित खेत में काम कर रहा था।स इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि नंद कुमार ने कुल्हाड़ी से बेटे के गले पर हमला कर दिया। इसके बाद भी उसने कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण सिंह राज सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पिता वहां से फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। 

2.5 करोड़ का पुल शुरू होने से पहले तीन फीट का होल,सर्प काटने से महिला की मौत, 15 सर्पो का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा


शहडोल

नेशनल हाईवे-43 पर शहडोल-उमरिया के बीच बाईपास मार्ग पर बना करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत का पुल चालू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। मुड़ना नदी पर बने इस पुल में करीब तीन फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा बड़ा छेद दिखाई दिया। स्थिति इतनी गंभीर है कि पुल की ढलाई का हिस्सा टूटकर नदी में जा गिरा है और ऊपर से नीचे पानी व नदी का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

राजा बाग से आगे बाईपास मार्ग पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखकर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले भी इसी पुल के दूसरे हिस्से में कुछ दूरी पर इसी तरह का बड़ा छेद हो चुका था। अब दोबारा पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है

संबंधित विभाग ने सड़क और पुल को अभी तक आधिकारिक रूप से आवागमन के लिए शुरू नहीं किया है। इसके बावजूद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है और कई भारी वाहन भी पुल से गुजर रहे हैं।  स्थानीय लोगों ने खतरे को देखते हुए वहां संकेतक लगाकर वाहन चालकों को सावधान करने का प्रयास किया। मौके पर विभाग सुरक्षा व्यवस्था या तत्काल मरम्मत की कार्रवाई नजर नहीं आई।एमपीआरडीसी के प्रबंधक अवधेश सोनकर ने बताया कि सड़क और पुल अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किए गए हैं।  

*सर्प काटने से महिला की मौत, 15 सर्पो का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा*

अनूपपुर जिले के घर के पीछे बॉडी में काम कर रही है 45 वर्षीय महिला की जहरीले सर्प के काटने से जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई, वहीं 24 घंटे के मध्य जिले के सर्पप्रहरियों ने 15 से अधिक सर्पों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर वन क्षेत्रो में छोड़ा है। विगत 2 माह से अनूपपुर जिले में एंबुलेंस संचालन एवं संधारण की व्यवस्था बेलगाम होने से मरीज परेशान है, जिससे कई मरीजों की मौत हो चुकी है।

पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत छिल्पा गांव के रामरतू बैगा की 45 वर्षीय पत्नी तेरसिया बैगा जो घर के पीछे बॉडी में सफाई का काम कर रही थी, तभी अचानक एक अत्यंत जहरीले सर्प ने दाएं हाथ के अंगूठे में डस लाया, जिसे परिजनों द्वारा कई घंटे एंबुलेंस का इंतजार करने बाद दोपहर मे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया जहां उपचार दौरान महिला की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए शव का पीएम करा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा है। परिजनों ने एंबुलेंस के कई घंटे बाद आने के कारण लेट होने पर सही समय पर उपचार न होने से तेरसिया की मौत होना बताया। अनूपपुर जिले में स्वेक्षिक रूप से कार्य कर रहे सर्पप्रहरियों ने विगत 24 घंटे के मध्य 15 से अधिक जहरीले एवं समान्य सर्पो कों को आम जनों के घर एवं घरों के आसपास में विचरण करने की सूचना पर, सर्पो का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु वनांचल क्षेत्र में छोड़ने का कार्य किया है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget