2.5 करोड़ का पुल शुरू होने से पहले तीन फीट का होल,सर्प काटने से महिला की मौत, 15 सर्पो का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा
शहडोल
नेशनल हाईवे-43 पर शहडोल-उमरिया के बीच बाईपास मार्ग पर बना करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत का पुल चालू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। मुड़ना नदी पर बने इस पुल में करीब तीन फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा बड़ा छेद दिखाई दिया। स्थिति इतनी गंभीर है कि पुल की ढलाई का हिस्सा टूटकर नदी में जा गिरा है और ऊपर से नीचे पानी व नदी का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
राजा बाग से आगे बाईपास मार्ग पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखकर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले भी इसी पुल के दूसरे हिस्से में कुछ दूरी पर इसी तरह का बड़ा छेद हो चुका था। अब दोबारा पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है
संबंधित विभाग ने सड़क और पुल को अभी तक आधिकारिक रूप से आवागमन के लिए शुरू नहीं किया है। इसके बावजूद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है और कई भारी वाहन भी पुल से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने खतरे को देखते हुए वहां संकेतक लगाकर वाहन चालकों को सावधान करने का प्रयास किया। मौके पर विभाग सुरक्षा व्यवस्था या तत्काल मरम्मत की कार्रवाई नजर नहीं आई।एमपीआरडीसी के प्रबंधक अवधेश सोनकर ने बताया कि सड़क और पुल अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किए गए हैं।
*सर्प काटने से महिला की मौत, 15 सर्पो का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा*
अनूपपुर जिले के घर के पीछे बॉडी में काम कर रही है 45 वर्षीय महिला की जहरीले सर्प के काटने से जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई, वहीं 24 घंटे के मध्य जिले के सर्पप्रहरियों ने 15 से अधिक सर्पों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर वन क्षेत्रो में छोड़ा है। विगत 2 माह से अनूपपुर जिले में एंबुलेंस संचालन एवं संधारण की व्यवस्था बेलगाम होने से मरीज परेशान है, जिससे कई मरीजों की मौत हो चुकी है।
पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत छिल्पा गांव के रामरतू बैगा की 45 वर्षीय पत्नी तेरसिया बैगा जो घर के पीछे बॉडी में सफाई का काम कर रही थी, तभी अचानक एक अत्यंत जहरीले सर्प ने दाएं हाथ के अंगूठे में डस लाया, जिसे परिजनों द्वारा कई घंटे एंबुलेंस का इंतजार करने बाद दोपहर मे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया जहां उपचार दौरान महिला की देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए शव का पीएम करा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा है। परिजनों ने एंबुलेंस के कई घंटे बाद आने के कारण लेट होने पर सही समय पर उपचार न होने से तेरसिया की मौत होना बताया। अनूपपुर जिले में स्वेक्षिक रूप से कार्य कर रहे सर्पप्रहरियों ने विगत 24 घंटे के मध्य 15 से अधिक जहरीले एवं समान्य सर्पो कों को आम जनों के घर एवं घरों के आसपास में विचरण करने की सूचना पर, सर्पो का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु वनांचल क्षेत्र में छोड़ने का कार्य किया है।
