जुआं फड़ में पुलिस का छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7.43 लाख का मशरूका जब्त


शहडोल

गोहपारू थाना पुलिस ने सुनसान स्थान पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी के साथ छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुडवार के डोंगरी टोला स्थित सुनसान स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि चार आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके पर आरोपियों की तलाशी लेने के साथ जुआ फड़ की जांच की। इस दौरान उनके कब्जे से 13 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से छह मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार नकदी और वाहनों समेत जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 7 लाख 43 हजार रुपये से अधिक है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेसा नायक, सूरज प्रसाद, मोहम्मद मुबारक और महबूब खान के रूप में की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जुआ फड़ से कुछ लोगों के भागने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। 

खेत पर काम कर रही वृद्धा ओर दो भालुओं ने किया हमला, घायल का मेडिकल कालेज में चल रहा है उपचार


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र बिजुरी के बेलगांव बीट अंतर्गत निमहा गांव में खेत काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा पर दो भालुओ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किए जाने पर, वन विभाग एवं परिजनों के द्वारा बिजुरी से जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया जहां उपचार किया जा रहा है।

वन परिक्षेत्र, थाना बिजुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीबहरा के निमहा के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 529 में मिले वनाधिकार भूमि पर किए जा रहे खेती मे 60 वर्षीया अमृतिया पाव पति मिलन पाव अकेले खेत में निदाई का काम कर रही थी, तभी वन क्षेत्र से आए दो भालुओ ने अचानक हमला कर हाथ एवं शरीर के अंगों में नाखून एवं मुंह से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, दोनों भालुओ के जंगल की ओर जाने पर वृद्धा खून से लथपथ हालात में हिम्मत कर अकेले ही एक किलोमीटर का रास्ता पैदल चल कर घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दिया, वनविभाग एवं परिजनो द्वारा बिजुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार, परिक्षेत्र सहायक कोठी बेसाहन सिंह आर्मो, बीट प्रभारी बेलगांव अनिल कुमार केवट के साथ वन अधिकारी/कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर पीडिता से मुलाकात कर प्रारंभिक सहायता राशि प्रदाय की।  ड्यूटी डॉक्टर द्वारा वृद्ध महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, देर रात जिला चिकित्सालय में उपचार कर  बेहतर उपचार हेतु उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। वृद्धख का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर होना बताया जा रहा है।

 इनका कहना है।

खेत में काम कर रही वृद्धा पर दो भालुओ द्वारा हमला कर घायल किए जाने की घटना प्रकाश से आने पर, मैं स्वयं अस्पताल जाकर पीड़िता को देखकर, चिकित्सकों से उपचार से संबंधित बातचीत कर, पीड़िता के परिजनों को शासन के नियमानुसार प्रारंभिक सहायता राशि दी गई है।

 *पवन कुमार ताम्रकार, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिजुरी*

बदहाल स्वास्थ्य, सड़क और यातायात व्यवस्था पर विकास मंच का हल्लाबोल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 *7 से 30 दिन की समय-सीमा तय, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी*


इंट्रो 

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और यातायात की बदहाल व्यवस्था को लेकर अब आवाज बुलंद होने लगी है। पुष्पराजगढ़ विकास मंच ने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समय-सीमा में समाधान की मांग की है। मंच ने स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, सोनोग्राफी सुविधा का अभाव, अस्पताल की सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कों और मुख्यालय में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

अनूपपुर।जिले के पुष्पराजगढ़ विकास मंच का कहना है कि आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यहां की बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से सवालों के घेरे में हैं। सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ तथा तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को जांच के लिए दूर जाना पड़ता है। वहीं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।दूसरी ओर रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर पटना से पोड़की तक बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क किनारे खराब शोल्डर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। पोड़की-बिजौरी मार्ग की स्थिति भी खराब बताई गई है। राजेंद्रग्राम मुख्यालय में स्कूल समय पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और मुख्य मार्ग से बस-ऑटो की अवैध पार्किंग हटाने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से शामिल है।


*स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी*

पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की कमी का मुद्दा विकास मंच ने प्रमुखता से उठाया है। मंच का कहना है कि पर्याप्त चिकित्सकीय अमला नहीं होने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। मंच ने प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत लेकिन रिक्त सभी आवश्यक पदों को 30 दिवस के भीतर भरने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया है। खासकर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। गंभीर मरीजों के लिए भी यह सुविधा बेहद जरूरी बताई गई है। विकास मंच ने अस्पताल में आवश्यक सोनोग्राफी उपकरण उपलब्ध कराने के साथ रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था 30 दिवस के भीतर सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था तत्काल सुधारने की मांग की गई है।

*पटना-पोड़की और बेनीवारी-सागरटोला मार्ग जर्जर*

रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग के पटना से पोड़की तक सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को लेकर मंच ने चिंता जताई है। सड़क के किनारे शोल्डर खराब होने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इसी तरह बेनीवारी-सागरटोला जाने वाले मुख्य मार्ग की खराब हालत भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। विकास मंच ने इन मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत और शोल्डर भराई का काम सात दिवस के भीतर कराने की मांग की है।पोड़की से बिजौरी तक जाने वाली सड़क भी लंबे समय से खराब स्थिति में होने का आरोप विकास मंच ने लगाया है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान समस्या और बढ़ने की बात कही गई है। मंच ने प्रशासन से इस मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर पेंचवर्क एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सात दिवस के भीतर पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

*भारी वाहन व मुख्य मार्ग पर पार्किंग पर रोक की मांग*

राजेंद्रग्राम मुख्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। इसके लिए सुबह 9:30 से 10:30 और शाम 3:30 से 5 बजे तक का समय निर्धारित करने का सुझाव दिया गया है। वहीं पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में निर्धारित बस और ऑटो स्टैंड होने के बावजूद मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से जाम और दुर्घटना की स्थिति बनने का आरोप है। मंच ने अवैध पार्किंग हटाकर बस-ऑटो को निर्धारित स्टैंड से संचालित कराने की मांग की है।पुष्पराजगढ़ विकास मंच ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में जनहित की इन मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो मंच क्षेत्रवासियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और चरणबद्ध प्रदर्शन करेगा। मंच ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में जाना नहीं, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराना है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget