खेत पर काम कर रही वृद्धा ओर दो भालुओं ने किया हमला, घायल का मेडिकल कालेज में चल रहा है उपचार

खेत पर काम कर रही वृद्धा ओर दो भालुओं ने किया हमला, घायल का मेडिकल कालेज में चल रहा है उपचार


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र बिजुरी के बेलगांव बीट अंतर्गत निमहा गांव में खेत काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा पर दो भालुओ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किए जाने पर, वन विभाग एवं परिजनों के द्वारा बिजुरी से जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया जहां उपचार किया जा रहा है।

वन परिक्षेत्र, थाना बिजुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीबहरा के निमहा के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 529 में मिले वनाधिकार भूमि पर किए जा रहे खेती मे 60 वर्षीया अमृतिया पाव पति मिलन पाव अकेले खेत में निदाई का काम कर रही थी, तभी वन क्षेत्र से आए दो भालुओ ने अचानक हमला कर हाथ एवं शरीर के अंगों में नाखून एवं मुंह से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, दोनों भालुओ के जंगल की ओर जाने पर वृद्धा खून से लथपथ हालात में हिम्मत कर अकेले ही एक किलोमीटर का रास्ता पैदल चल कर घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दिया, वनविभाग एवं परिजनो द्वारा बिजुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार, परिक्षेत्र सहायक कोठी बेसाहन सिंह आर्मो, बीट प्रभारी बेलगांव अनिल कुमार केवट के साथ वन अधिकारी/कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर पीडिता से मुलाकात कर प्रारंभिक सहायता राशि प्रदाय की।  ड्यूटी डॉक्टर द्वारा वृद्ध महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, देर रात जिला चिकित्सालय में उपचार कर  बेहतर उपचार हेतु उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। वृद्धख का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर होना बताया जा रहा है।

 इनका कहना है।

खेत में काम कर रही वृद्धा पर दो भालुओ द्वारा हमला कर घायल किए जाने की घटना प्रकाश से आने पर, मैं स्वयं अस्पताल जाकर पीड़िता को देखकर, चिकित्सकों से उपचार से संबंधित बातचीत कर, पीड़िता के परिजनों को शासन के नियमानुसार प्रारंभिक सहायता राशि दी गई है।

 *पवन कुमार ताम्रकार, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिजुरी*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget