बाइक की टंकी 11 लीटर, पेट्रोल भर दिया 14.62 लीटर, पेट्रोल टंकी के कर्मचारी ने वसूल लिए अवैध रुपए, हुई शिकायत

अनूपपुर

राजेन्द्रग्राम धरहर कला-अमरकंटक रोड स्थित विनायक फिलिंग स्टेशन पर एक उपभोक्ता ने पेट्रोल भरने के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक पेट्रोल दर्शाकर राशि वसूलने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उपभोक्ता ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

जमुना कॉलोनी निवासी आशुतोष मनोज मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अमरकंटक यूनिवर्सिटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने धरहर कला-अमरकंटक रोड स्थित विनायक फिलिंग स्टेशन पर अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 JP 7193 में पेट्रोल भरवाया।

उपभोक्ता के अनुसार, पेट्रोल पंप के नोजलमैन द्वारा उनकी मोटरसाइकिल में 14.62 लीटर पेट्रोल भरा जाना दर्शाया गया और इसके एवज में उनसे लगभग ₹1,700 की राशि ली गई। उन्हें इसकी रसीद भी प्रदान की गई।

आशुतोष मिश्रा का कहना है कि उनकी मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी की क्षमता कंपनी के निर्धारित मापदंड के अनुसार लगभग 11 लीटर है। ऐसे में टंकी की क्षमता से लगभग साढ़े तीन लीटर अधिक पेट्रोल कैसे भरा गया, जबकि गाड़ी में 2 लीटर लगभग पेट्रोल पहले से था ,यह सवाल खड़ा होता है। उन्होंने पेट्रोल पंप के मीटर की कार्यप्रणाली और पेट्रोल की मात्रा की जांच की मांग की है।

उपभोक्ता ने इस संबंध में संबंधित ऑयल कंपनी के अधिकारियों से शिकायत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेट्रोल की मात्रा दर्ज करने में तकनीकी त्रुटि हुई, मीटर में कोई गड़बड़ी थी अथवा मामला किसी अन्य कारण से हुआ। उपभोक्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

सड़क-बिजली-पानी और सफाई की स्थिति बदहाल, चारो तरफ फैला कचरा, लोग परेशान, बीमारी का बढा खतरा

*नपा कर्मचारियों को 2 माह से नही मिला वेतन*

​अनूपपुर

नगर पालिका अनूपपुर क्षेत्र के अंतर्गत सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों से लेकर रिहाइशी कॉलोनियों तक हर तरफ गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। स्थानीय नगर प्रशासन द्वारा नियमित और समय पर साफ-सफाई न कराए जाने के कारण आम जनता को बदबू और बीमारियों के खतरे के बीच जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नगर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ बस स्टैंड रेलवे स्टेशन चौक व कॉलोनियों में समय पर साफ सफाई नहीं होती बल्कि यात्रियों की भारी आवाजाही वाले इन क्षेत्रों में चारों तरफ प्लास्टिक, डिस्पोजल और जूठन का ढेर लगा रहता है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों के बीच शहर की छवि धूमिल हो रही है।

सामतपुर मंदिर, शंकर मंदिर, इंदिरा तिराहा, मढ़िया माता मंदिर, रामधन के मंदिर के साथ-साथ अन्य धार्मिक व आस्था  केंद्रों के आसपास भी कचरे का फैलाव रहता है। सावन माह मेंपूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

जिला अस्पताल के समीप फैली गंदगी स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवालिया निशान खड़ी कर रही है। जहां मरीजों को साफ-सफाई मिलनी चाहिए, वहां मक्खियों और दुर्गंध का बोलबाला है। नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता प्रभारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं जिसके चलते लोग गंदगी के शिकार हो रहे हैं। वही खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण कई वार्ड अंधेरे में डूबे रहते हैं। सड़कों के गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं और पेयजल सप्लाई की अनिमियता लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

नपा कर्मचारियों को पिछले 2 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनके घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। यदि जल्द ही कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया और सफाई व मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो नागरिक और कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इनका कहना है।

डेलीवेज कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मचारियों को लगातार वेतन मिल रहा है जो रेगुलर कर्मचारी हैं उनका वेतन न मिलने का मुख्य कारण वित्तीय व्यवस्था है उसके लिए प्रयास है कि उन्हें भी सैलरी तत्काल दिया जाएगा 

*शशांक सिंह आर्मो, सीएमओ, अनूपपुर*

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

बाइक की टंकी 11 लीटर, पेट्रोल भर दिया 14.62 लीटर, पेट्रोल टंकी के कर्मचारी ने वसूल लिए अवैध रुपए, हुई शिकायत

अनूपपुर। 

राजेन्द्रग्राम धरहर कला-अमरकंटक रोड स्थित विनायक फिलिंग स्टेशन पर एक उपभोक्ता ने पेट्रोल भरने के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक पेट्रोल दर्शाकर राशि वसूलने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उपभोक्ता ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

जमुना कॉलोनी निवासी आशुतोष मनोज मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अमरकंटक यूनिवर्सिटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने धरहर कला-अमरकंटक रोड स्थित विनायक फिलिंग स्टेशन पर अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 JP 7193 में पेट्रोल भरवाया।

उपभोक्ता के अनुसार, पेट्रोल पंप के नोजलमैन द्वारा उनकी मोटरसाइकिल में 14.62 लीटर पेट्रोल भरा जाना दर्शाया गया और इसके एवज में उनसे लगभग ₹1,700 की राशि ली गई। उन्हें इसकी रसीद भी प्रदान की गई।

आशुतोष मिश्रा का कहना है कि उनकी मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी की क्षमता कंपनी के निर्धारित मापदंड के अनुसार लगभग 11 लीटर है। ऐसे में टंकी की क्षमता से लगभग साढ़े तीन लीटर अधिक पेट्रोल कैसे भरा गया, जबकि गाड़ी में 2 लीटर लगभग पेट्रोल पहले से था ,यह सवाल खड़ा होता है। उन्होंने पेट्रोल पंप के मीटर की कार्यप्रणाली और पेट्रोल की मात्रा की जांच की मांग की है।

उपभोक्ता ने इस संबंध में संबंधित ऑयल कंपनी के अधिकारियों से शिकायत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेट्रोल की मात्रा दर्ज करने में तकनीकी त्रुटि हुई, मीटर में कोई गड़बड़ी थी अथवा मामला किसी अन्य कारण से हुआ। उपभोक्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

जानो अपना प्रदेश’ क्विज में बेथल मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने हासिल किया तृतीय स्थान

अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित बेथल मिशन स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “जानो अपना प्रदेश” क्विज़ प्रतियोगिता 2026 के जिला स्तरीय चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में जिले के लगभग 130 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेथल मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में स्थान बनाया। विद्यालय की ओर से ऋषभ मिश्रा, विधि शर्मा एवं सेजल गुप्ता ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को हर्षा अग्रवाल का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों को कांस्य पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुरस्कार स्वरूप मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध नेशनल पार्क में एक रात एवं दो दिन घूमने का पैकेज भी प्राप्त हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा के साथ-साथ मार्गदर्शक हर्षा अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं विद्यालय परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने विद्यार्थियों और स्कूल परिवार को शुभकामनाएं दीं।

समाचार 04 फ़ोटो 04

जंगल से भटक कर घायल चीतल का बच्चा घुसा घर में, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, कराया इलाज

 शहडोल

जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी में कुत्तों के झुंड से बचता हुआ एक चीतल का बच्चा बस्ती में घुस आया। कुत्ते लगातार उसका पीछा कर रहे थे। जान बचाने के लिए चीतल का बच्चा दौड़कर बस्ती स्थित एक ग्रामीण के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे देखकर सुरक्षित किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

जैतपुर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से चीतल के बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चीतल के बच्चे के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। आशंका थी कि पीछा कर रहे कुत्तों ने उसे घायल किया होगा। इसके बाद वन विभाग ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर उसकी जांच कराई।

पशु चिकित्सक ने चीतल के बच्चे के घावों की साफ-सफाई करने के साथ आवश्यक उपचार किया। उसे इंजेक्शन और मरहम भी लगाया गया। उपचार के बाद चीतल के बच्चे को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। रेंजर बृजलाल प्रजापति ने बताया कि कुत्तों के पीछा करने के कारण चीतल का बच्चा बस्ती में आ गया था। समय पर ग्रामीणों की सूचना मिलने से उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पोंडा नाला हुआ जलमग्न, जान में जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं वाहन, हो सकती है अप्रिय घटना

शहडोल

बरसात में शहडोल का पोंडा नाला एक बार फिर आफत का नाला बन गया है। लगातार बारिश के बाद नाले में पानी का जलस्तर बढ़ गया और देखते ही देखते आवागमन का रास्ता जलमग्न हो गया। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि स्कूली बसें भी पानी के बीच से जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। पोंडा नाला का यह खौफनाक मंजर एक बार फिर सिस्टम की तैयारियों और वर्षों से लंबित समस्या पर सवाल खड़े कर रहा है।

पोंडा नाला में पानी भरने के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों का संपर्क प्रभावित होने लगता है। बारिश तेज होने पर डिंडौरी-जबलपुर और छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन बाधित होने का खतरा बना रहता है। 

पानी का बहाव तेज होने के कारण यहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब पोंडा नाला लोगों के लिए मुसीबत बना हो। पिछले साल पानी के तेज बहाव में एक कार के डूबने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद बारिश आते ही वही तस्वीर दोबारा दिखाई दे रही है। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। रेलवे विभाग की ओर से पोंडा नाला ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले का प्रथम शिविर बरही  मे हुआ आयोजित 

उमरिया 

शासन की योजनाओं की आम जनता तक पहुंच सुनिश्चित करनें तथा शिकायतों के निराकरण के उददेश्य से आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का प्रथम शिविर जिले के बरही (करकेली ) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि यह अभियान लोगों में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास बढाने में मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री जी की अभिनव पहल पर प्रति शुक्रवार सारा प्रशासन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन व शिकायतों के निराकरण का कार्य करेगा। केंद्र व राज्य शासन का यह प्रयास है कि संचालित की जा रही योजनाओं आम जन तक पहुंचे । उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताएं। 

इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि यह अभियान शिकायतों के निराकरण व योजनाओं के क्रियान्वयन मे कारगर साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्धारित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का भ्रमण करें, तथा अपनी विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तु स्थिति से परिचित हो। उन्होने कहा कि शिविर में जो आवेदन प्राप्त हुए है , उनको सूचीबध्द कर आगामी तीन दिनों में निराकरण कर दिया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया । इस अवसर पर बरही निवासी स्व0 रामनारायण गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता को संबल योजना के तहत चार लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई। इसी क्रम में रिया कोल को छात्रावास में आवासीय सुविधा का लाभ दिलाया गया। शिविर में आशुतोष अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का सभी लोग लाभ लें । प्रत्येक शुक्रवार को शासन आपके गांव में उपस्थित रहेगा और योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शिकायतों का भी निराकरण किया जाएगा। 

शिविर में प्राप्त बिजली बिल मे सुधार, वोल्टेज समस्यां, किसान सम्मान निधि सहित आवासी सर्वे सूची में नाम जोड़े जाने एवं अन्य विभागीय आवेदनों पर आगामी तीन दिवस में कार्यवाही सुनिश्चित करनें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 

समाचार 07 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलेगी तिरंगा रैली

अनूपपुर 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर प्राशी अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय अनूपपुर में 9 अगस्त 2026 को तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दोपहर 12 बजे सामतपुर तिराहा से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तक निकाली जाएगी। रैली में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी,पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, एवं आम नागरिको से सहभागिता की अपील की गई है।

एसडीएम ने बताया है कि तिरंगा रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगा फहराते हुए अपना छायाचित्र अपलोड कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। 

समाचार 08

बस से टकराई पीकप, तीन घायल

उमरिया

उमरिया से शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क हादसा हुआ है, जोहिला पुल के समीप नौरोजाबाद से पाली जा रहा पिकअप वाहन सामने से आ रहे तेज गति से सवारी बस से टकरा गया, इस दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हुए है।  पिकप ड्राइवर कौशल महोबिया बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

समाचार 09

 50 घनमीटर रेत का हुआ विनिष्टीकरण

शहडोल

कलेक्टर ने ब्यौहारी तहसील के रेत के अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा एवं जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य ने बताया कि तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम खड़ोली, ग्राम पंचायत नौढ़िया में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अव्यवस्थिति रूप से भण्डारित लगभग 50 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

समाचार 10

3 वाहनों पर कार्यवाही, 7 हजार का जुर्माना

शहडोल

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल द्वारा 24 स्कूली वाहनो की संघन जांच की गई। जांच के दौरान 3 स्कूल वाहनों में अनियमिततां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का वाहन मालिको के विरूद्व अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget