भूमि बिक्री पर 4 लाख की धोखाधड़ी करने वाला फरार व मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान जब्त


उमरिया 

थाना कोतवाली उमरिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 263/2026, धारा 318(4), 316(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था । यह प्रकरण आवेदक नीरज अंकेश निवासी शहडोल की शिकायत पर दर्ज हुआ । जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए कि आरोपी कमलेश कुमार साहू ने विकटगंज जिला उमरिया स्थित अपनी भूमि के विक्रय के संबंध में दिनांक 07.06.2024 को शिकायतकर्ता से विधिवत पंजीकृत अनुबंध (एग्रीमेंट) किया तथा कुल विक्रय मूल्य ₹10,00,000 तय कर शिकायतकर्ता से ₹4,00,000 अग्रिम राशि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर ली । शेष राशि विक्रय विलेख के समय दी जानी थी ।

विवेचना में यह भी पाया गया कि आरोपी उक्त भूमि के संबंध में पहले ही एक अन्य व्यक्ति से धनराशि प्राप्त कर चुका था, जिसकी जानकारी उसने शिकायतकर्ता से जानबूझकर छिपाई । इसके बाद अनुबंध की अवधि प्रभावी रहते हुए उसी भूमि को अन्य व्यक्तियों के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर दिया । इस प्रकार आरोपी ने एक ही भूमि के संबंध में अलग-अलग व्यक्तियों से धनराशि प्राप्त कर छलपूर्वक धोखाधड़ी की तथा शिकायतकर्ता की ₹4,00,000 की राशि वापस नहीं की, जिससे उसे आर्थिक क्षति हुई ।

प्रकरण में पर्याप्त तथ्य प्राप्त होने पर थाना कोतवाली उमरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में को आरोपी कमलेश कुमार साहू पिता गणेश प्रसाद साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बेलमना थाना चंदिया जिला उमरिया, हाल निवासी दूरसंचार कॉलोनी थाना मकरोनिया जिला सागर को मकरोनिया, जिला सागर से गिरफ्तार किया गया।

*मंदिर मे चोरी का सामान जप्त आरोपी गिरफ्तार*


उमरिया जिले के थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया है । 20 जुलाई 2026 को अक्षत पाण्डेय निवासी ग्राम ताला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम ताला स्थित हनुमान मंदिर से 10 किलोग्राम पीतल का घंटा एवं 03 किलोग्राम तांबे का शेषनाग किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मानपुर मे अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 331(4), 305(क) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजाराम बैगा पिता रामगरीब बैगा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ताला को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई, जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया । आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया  सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

गर्भवती को नही मिला एम्बुलेंस, चली गई महिला की जान, एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी


शहडोल

जिले के जैतपुर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत की आवाज अभी तक गूंज ही रही थी, 108 एंबुलेंस व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके चलते परिजनों को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन जैतपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले को खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात कर जवाब मांगा। सांसद और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। लेकिन कार्यवाही केवल नोटिस तक सीमित रह गई है।

मृतका की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के गलहथा गांव के मौहार टोला निवासी 22 वर्षीय जयमंती पाण्डो, पत्नी रामकुमार पाण्डो के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्होंने 108 एंबुलेंस को चार से अधिक बार फोन किया। हर बार यही जवाब मिला कि एंबुलेंस शहडोल में है और आने में समय लगेगा। काफी देर इंतजार के बाद परिजन गांव से ऑटो किराए पर लेकर महिला को अस्पताल ले गए।

बताया गया कि ऑटो से अस्पताल ले जाते समय जयमंती ने रास्ते में ही बच्ची को जन्म दे दिया। किसी तरह उसे जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की खबर के बाद शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और कलेक्टर को फोन कर पूरी जानकारी ली। बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि यदि जिले में एंबुलेंस की कमी है तो इसकी जानकारी दी जाए, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 108 एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी किया है। 

भवन आलीशान  लेकिन डॉक्टर नहीं, बेलिया बड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद 'बीमार',  ग्रामीण परेशान

*झाड़ियों से घिरा स्वास्थ्य केंद्र, 


अनूपपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच कोतमा विधानसभा के बेलिया बड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। भवन तो तैयार है, लेकिन वर्षों से नियमित डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने और स्टाफ की कमी के कारण हजारों ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।

बेलिया‌ बड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  से लेदरा, पकरिहा, राजाकछार सहित आसपास के 8 से 10 गांवों की करीब 10 से 15 हजार आबादी निर्भर है। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल और दूरस्थ होने के कारण यहां प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की अहम भूमिका है, लेकिन डॉक्टर के अभाव में मरीजों को मामूली इलाज के बाद भी कोतमा या जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. गणेश प्रजापति पदस्थ हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में अटैच कर दिया गया है। इसके चलते बेलिया बड़ी अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। , जिससे मरीजों को प्राथमिक उपचार तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

अस्पताल परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में परिसर में जहरीले जीव-जंतुओं और मच्छरों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति लंबे समय से बदहाल है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।

एक ओर शासन बड़े अस्पतालों के निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बेलिया बड़ी जैसे ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र मूलभूत सुविधाओं और चिकित्सकीय स्टाफ के अभाव से जूझ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जो स्टाफ है भी तो ना समय से आते हैं और ना समय से जाते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किस तरह चल रही है

*क्या कहते हैं अधिकारी*

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.एल. दीवान ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेलिया बड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पदस्थ डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में अटैच किया गया है। वहीं ड्रेसर के सेवानिवृत्त होने के बाद उसका पद भी वर्तमान में रिक्त है। लेकिन डॉक्टर नहीं हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget