मोबाइल से बात करते, ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत, अज्ञात महिला का मिला शव

मोबाइल से बात करते, ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत, अज्ञात महिला का मिला शव


उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगवां रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया। उमरिया-शहडोल रेलखंड की अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सौरभ त्यागी के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा गांव का निवासी था और निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य कर रही के पी पी कंपनी में काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र त्यागी के मुताबिक, सौरभ मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान उमरिया-शहडोल रेलखंड की अप लाइन पर आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। ट्रेन की टक्कर से युवक ट्रैक के पास रखे कंक्रीट स्लीपर के नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात महिला का मिला शव, मौत का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी 


अनूपपुर

बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-3 के नवाडीह मोहल्ले में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजुरी–मनेन्द्रगढ़ रेल मार्ग के पास एक पेड़ के नजदीक करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेज दिया गया।

थाना प्रभारी विकास सिंह के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला क्षेत्र में घूमती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ भी हो सकती थी। उसके पास मिले कचरे के आधार पर उसके भिक्षुक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget