श्रम साधक (युग की प्रतिध्वनि) दोहा संग्रह मर्मस्पर्शी कृति है - कवि संगम त्रिपाठी

श्रम साधक (युग की प्रतिध्वनि) दोहा संग्रह मर्मस्पर्शी कृति है - कवि संगम त्रिपाठी 


प्रयागराज

हिन्दी साहित्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज की किताब श्रम साधक वर्तमान भौतिकवादी और कृत्रिम चकाचौंध से भरे युग में जहां मानवीय संवेदनाएं सिमटती जा रही है, वहीं डॉ सोमनाथ शुक्ल ने अपनी लेखनी से समाज के उस हाशिए पर खड़े श्रमवीर को केंद्र में रखा है, जिसकी पसीने की बूंदों से यह समूची सृष्टि जगमगाती है। बाल मजदूरी, नारी - श्रम, विस्थापन और आधुनिक डिजिटल युग के शोषित कामगारों की पीड़ा को उन्होंने जिस सूक्ष्मता और करुणा के साथ उकेरा है, वह उनके विशाल हृदय का परिचय देता है। दोहे के कठोर व्याकरण पर खरी उतरने वाली उनकी रचनाएं न केवल शिल्प की दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि भाव - पक्ष में भी अत्यंत मर्मस्पर्शी है। प्रयागराज की उर्वर साहित्यिक माटी के संस्कार उनकी हर एक पंक्ति में जीवंत हो उठे हैं।

ईंटें ढोता बालपन, रद्दी बिनता भोर।

पढ़ने की उम्मीद के, छूटे सारे छोर।।

भावार्थ सहित रचित किताब श्रम साधक अपने उद्देश्य में सफल हो यही कामना है...... डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज की ओजस्वी लेखनी यूं ही अनवरत सत्य, न्याय और शोषितों के पक्ष में चलती रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget