समाचार 01 फ़ोटो 01

पुलिस ने 7 स्थानों में जुआं फड़ में मारा छापा, 32 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्तो के साथ 168650 रुपए जब्त

*बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

अनूपपुर

बिजुरी पुलिस ने जुआं खेल रहे 7 स्थानो पर छापा मारकर कार्यवाही करते हुए 28 लोगो को गिरफ्तार करके जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जुआं फड़ से नगदी 18650 रुपए व ताश के पत्ते जब्त किया है। केविन दफाई बिजुरी में पुलिस ने रेड कार्यवाही कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निवासी वार्ड क्र0 11 गुलाम मुसलमान का घर बिजुरी के जुआ फड व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 800/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया 

वेश का बाडा धनियाठेला के पास लोहसरा बिजुरी में जुआं खेल रहे लोगो को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर 6 लोगो को गिरफ्तार किया है।जुआ फड  व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 2950/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। सागर सोनी उर्फ सोनू के घर के सामने  रेड कार्यवाही कर जुआं खेल रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हनुमान मंदिर के पास बिजुरी के जुआ फड  व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 3000/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया 

ग्राम कोरजा मे हनुमान मंदिर के पीछे मैदान मे रेड कार्यवाही कर जुआं खेल रहे चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। ग्राम कोरजा थाना बिजुरी के जुआ फड व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 1100/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। माइनस कालोनी बिजुरी के पीछे मैदान मे जुआं खेलते चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। जुआ फड व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 1600/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया  

ग्राम थानगांव के जुआ फड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जुआं फड़ के पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 1200/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। ग्राम भगता में  रेड कार्यवाही कर जुआं खेल रहे छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। जुआ फड व पास से 52 तास के पत्ते कुल नगदी रकम कीमती 8000/- रुपये जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

समाचार 02 फ़ोटो 02

पुलिस ने चार जुआं फड़ में मारा छापा, 19 जुआड़ी गिरफ्तार, 46950 रुपए व ताश के पत्ते जब्त

अनूपपुर

कोतवाली पुलिस द्वारा अनूपपुर नगर में 04 जुंआ फड़ पर रेड कार्यवाही  कर 19 आरोपियो को ताश के पत्तो पर दांव लगाकर जुँआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया । 

वार्ड न. 02  पटौराटोला जुआं खेल रहे चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। फड़ से 1380 रूपये एवं 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 595/26 धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध किया गया। ग्राम सकरिया जुआ फड़ से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फड़ से 29800 रूपये एवं 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 595/26 धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

अनूपपुर में जुआं खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फड़ से 2470 रूपये एवं 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 597/26 धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध किया गया। ग्राम भगतबांध जुआं खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फड़ से 13300 रूपये एवं 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 597/26 धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

पुलिस को देखकर चार युवक तालाब में कूदे, तीन की डूबने से हुई मौत, एक हालात नाजुक, अस्पताल में भर्ती

शहडोल 

शहडोल नगर के चौपाटी के पीछे तालाब में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की गश्त देखकर चार युवक अचानक तालाब में कूद गए। इनमें से एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। एसडीईआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाहर निकला एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

चारों युवक तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस की गश्त देखकर उन्होंने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। आखिर चारों युवक पुलिस को देखकर क्यों भागे और उन्हें तालाब में कूदने की नौबत क्यों आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन युवकों के डूबने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस बीच एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद एक युवक को मोटरसाइकिल और दो को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार के रूप में हुई है। तीनों घरौला मोहल्ले के निवासी थे। वहीं, पुष्पेंद्र उर्फ पंकज घायल है। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। 

घटना के बाद कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन हैं। जिनके द्वारा बारीकी से चीजों की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनो को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की गई है।

समाचार 04 फोटो 04

घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा की गई पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा खाल्हेटोला लखनपुर में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस कन्ट्रोल रूम अनूपपुर द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा तत्काल मौके पर एसडीओपी अनूपपुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली व पुलिस टीम को भेजा गया जहां ग्राम लखनपुर खाल्हेटोला में पहुंचने पर जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 9 नवंबर की रात करीब  रामभुवन बैगा द्वारा पत्नी रिन्की बैगा के द्वारा छोड़कर चले जाना कहने की बात को लेकर विवाद होने पर चूल्हे के पास रखी लाठी (जलाऊ लकड़ी) एवं हाथ मुक्का से रिन्की बैगा के साथ मारपीट करने पर रिन्की बैगा की मृत्यु हो गई। जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 593/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध कायम कर फिन्गरप्रिन्ट विशेषज्ञ, डाक स्काड के साथ घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त कर आरोपी रामभुवन बैगा पिता समय लाल बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर खाल्हेटोला को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

कानफोड़ू सायलेंसर लगे 2 बुलट चालको पर की गई कार्यवाही

अनूपपुर

दीपावली पर्व की रात्रि अनूपपुर नगर निवासियो द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि अनूपपुर नगर के मार्गो पर कुछ बाईकर्स रायल इनफील्ड बुलट वाहन में प्रतिबंधित कानफोडू सायलेंसर जिनसे पटाखो की तेज आवाज आती है ऐसी बाईको से घूम रहे है जिससे आम जनो को असुविधा हो रही है। उक्त सूचना पर कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिहं, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक दीपक बुन्देला के द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो पर पेट्रोलिंग कर दो रायल इनफील्ड बुलट बाईक चालको को पकड़ा गया एवं वाहनो को चेक किया गया तो प्रतिबंधित तेज आवाज वाले सायलेंसर लगे हुए थे जो उक्त वाहनो से सायलेंसर को निकलवाया जाकर कंपनी द्वारा अधिकृत सायलेंसर लगवाये गये एवं वाहन चालको को सख्त हिदायत देकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

समाचार 06 फोटो 06

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते मे एक की हुई मौत, एक घायल

शहडोल

अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गिरवा मुख्य मार्ग पर रामपुर -टघरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 24 वर्षीय युवक सुशील चौरसिया की आखिरकार उमरिया जिले के घुनघुटी के पास दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर पुनः अनूपपुर वापसी हुए। मंगलवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र द्वारा मृत युवक के शव का पंचनामा कर डिप्यूटी डाक्टर से पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल अनूपपुर से रात 8 बजे रेफर के उपरांत वे मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच और सिर में लगी गंभीर चोट को देखते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद वे जबलपुर के लिए चले थे, जहां वे उमरिया जिले के घनघुटी के करीब पहुंचे ही थे कि सुशील की सांसे टूट गई। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे अब जबलपुर जाए या शहडोल, लेकिन बाद में वे अनूपपुर की ओर ही वापसी कर गए। उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम बाइक पर 24 वर्षीय युवक सुशील चौरसिया पिता नानदाऊ चौरसिया और पीछे  किशोर राजू बैगा पिता ठग्गू बैगा दोनों निवासी रामपुर किसी काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे, कहां जा रहे थे अब तक किसी को ज्ञात नहीं हुआ है। इसी दौरान रामपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर -टघरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देते तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचे, जहां सुशील चौरसिया के वाय शेप में फटे सिर में डॉक्टरों ने लगभग 50-55 टांके लगाकर तत्काल मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया। डॉक्टर के अनुसार अधिक लंबाई में दो तरफ से सिर फट जाने के कारण खून का अधिक बहाव हो गया था। जिसे खून का बहाव रोकते टांके लगाए थे। लेकिन हेड इंज्यूरिंग के कारण क्रिटिकल केस मानते शहडोल रेफर किया था। जबकि घायल राजू बैगा के भी चेहरे, हाथ, पीठ सहित अन्य हिस्सों पर छिलने के साथ गहरा ज़ख्म लगा है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

नम आंखों से मां काली को दी विदाई, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के बाद हुआ भव्य विसर्जन

अनूपपुर

नगर में चार दिनों तक आस्था, भक्ति और उल्लास का वातावरण बनाने वाले मां काली पूजा महोत्सव का मंगलवार को भावपूर्ण समापन हुआ। मां मनोकामना समिति के तत्वावधान में राम जानकी मंदिर, वार्ड क्रमांक 04 के समीप स्थापित मां काली की प्रतिमा सहित दक्षिण पूर्व रेलवे पूजा पंडाल में विराजित मां काली की प्रतिमा का विधि-विधान और श्रद्धा-भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और जयकारों के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया।

सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं ने मां को सिंदूर, चुनरी, फल-फूल और मिठाई अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं रखीं और पूरी हुई मनोकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

सायं 4 बजे से मां काली की प्रतिमाओं की विदाई यात्रा का शुभारंभ हुआ। राम जानकी मंदिर स्थित मां मनोकामना समिति के पूजा स्थल से निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजार से होते हुए विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुई। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे पूजा पंडाल से भी मां काली की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि मां मनोकामना समिति द्वारा आयोजित काली पूजा महोत्सव इस वर्ष अपने सातवें वर्ष में पहुंचा। 7 नवंबर को गाजे-बाजे के साथ मां की भव्य आगवानी की गई थी। 8 नवंबर की रात्रि 11 बजे विशेष पूजन-अर्चन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 9 नवंबर को कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को महाआरती एवं देवी जागरण का आयोजन देर रात तक चला।

समाचार 08 फ़ोटो 08

घोटालेबाज को बचाने, सीएम हेल्पलाइन बनी अधिकारियों के हाथ का खिलौना, शिकायत 19 महीने से में लंबित

उमरिया

मुख्यमंत्री जन समाधान योजना की शुरुआत के पीछे मंशा थी कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा, लेकिन सीएम हेल्पलाइन 181 अब जनता की समस्याओं के समाधान का नहीं बल्कि घोटालेबाजों को बचाने का हथियार बन गई है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है पाली जनपद की शिकायत क्रमांक 31801815 जो 10 अप्रैल 2025 से यानी पिछले 19 महीनों से WIP में लंबित है, आज तक उसमें कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई। मामला ग्राम पंचायत बेली का है जहां गंगा जल संवर्धन योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार के लिए 7.15 लाख स्वीकृत हुए थे, जिसे तत्कालीन सचिव महावीर सिंह ने बिना एक फावड़ा चलाए आहरित कर लिया, जिसकी शिकायत जनसुनवाई में एसडीएम पाली के यहां हुई तो सीईओ पाली ने जांच कमेटी बनाई, जांच में खुद पाया गया कि तालाब में काम ही नहीं हुआ, सचिव ने दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं कराए और 1.49 लाख का गबन साबित हुआ, इसके बाद सीईओ पाली ने वैधानिक कार्रवाई के लिए पूरा प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया को भेज दिया लेकिन जिला पंचायत में फाइल 19 महीने से धूल खा रही है, क्योंकि गबनकर्ता सचिव आवास घोटाले में भी दोषी है, उस पर न्यायालय में केस विचाराधीन है, फिर भी उसे अभयदान दिया जा रहा है। अब इस गबन को दबाने के लिए नया हथकंडा अपनाया गया है, 9 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री जन समाधान में दर्ज टिप्पणी में लिख दिया गया कि सहायक यंत्री से काम संतुष्टिपूर्ण बताया गया है और अब कोई कार्रवाई शेष नहीं, साथ ही आरोपी सचिव के एक बयान के आधार पर शिकायतकर्ता को ही वसूलीबाज बताकर शिकायत को फोर्स क्लोज करने की अनुशंसा कर दी गई। सवाल सीधा है जब गबन खुद जांच में साबित है, दस्तावेज सचिव ने नहीं दिए, सीईओ पाली खुद कार्रवाई के लिए लिख चुके हैं तो शिकायत झूठी कैसे हो गई और यदि शिकायतकर्ता वसूली करता है तो उसका क्या सबूत है, बिना ऑडियो-वीडियो के किसी की छवि खराब कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को मजाक बनाना कहीं पूरे भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की साजिश तो नहीं, शिकायत के बाद भी घोटालेबाजों को इस तरह बचाना वरिष्ठ अधिकारियों का भी बहती गंगा में हाथ धोने की ओर इशारा करता है। जो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता के विश्वास के लिए, उनकी समस्याओं के त्वरित कार्रवाई के लिए बनाई गई थी, उस पर डेढ़ साल बाद फोर्स क्लोज की अनुशंसा किया जाना इस बात की साक्षी है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी अब अधिकारियों के हाथ का खिलौना बनकर रह गई है।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget