मछली पकड़ने गए ग्रामीण की मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव
अनूपपुर
ग्राम पंचायत सकोला अंतर्गत बिजली तलवा क्षेत्र में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब मछली पकड़ने गए एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई।
मृतक की पहचान माइक्रो भरिया उम्र लगभग 46 वर्ष, पिता चाकू भरिया के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि वह सुबह करीब 11 बजे मछली मारने के लिए बिजली तलवा गए थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद पानी से व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भालूमाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।
भालूमाड़ा थाना पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए विवेचना की जा रही है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
