बहन की शादी में तेज आवाज में बजा रहा था डीजे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीजे जब्त
शहडोल
कोतवाली अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित इंद्रा बस्ती का है। यहां रहने वाले रवि सोंधिया के घर में बहन की शादी का आयोजन था, शादी के बाद सुबह करीब 4 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। रात बीत चुकी थी और सुबह होने को थी, लेकिन डीजे की तेज आवाज का सिलसिला जारी था। बताया जा रहा है कि डीजे की आवाज से परेशान किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल डीजे बंद कराया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे उपकरण जब्त कर लिया, इसके साथ ही रवि सोंधिया के खिलाफ धारा 553 बीएनएस तथा मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कार्रवाई की गई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में मुचलके पर जमानत दे दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन इन्द्रा बस्ती के पास एक शादी वाले घर में सुबह तेज डीजे बजा रहा था, जिससे लोगों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए डीजे जप्त कर कार्यवाही की गई है।
*2 फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
उमरिया जिले में प्रतीक श्रीवास्तव पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष वन परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र पनपथा बफर बी.टी.आर द्वारा आरोपीगणों के द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा डाल शासकीय सेवको (जंगल विभाग) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध मे आवेदन पत्र प्राप्त हुआ । आवेदन पत्र के अवलोकन पर आरोपी राजेश पाल, राधे पाल , चद्रशेखर जायसवाल, ददुआ पाल, कैलाश जायसवाल, धर्मू पाल एवं लालजी पाल के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 109(1), 191(1), 191(2), 221, 132, 121(1), 296(बी), 115(2), 351(3) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। मामले मे आरोपीगण चंद्रशेखर जायसवाल, राधे पाल एवं धर्मू पाल को जुलाई में को आरोपी कैलाश जायसवाल व 16 नवंबर 2026 को आरोपी राजेश पाल को गिरफ्तार किया जाकर विधि संगत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका था । मामले मे अन्य आरोपी लालजी पाल पिता जागेश्वर पाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पनपथा व ददुआ पाल पिता फुल्ला पाल उर्फ फूलचंद पाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चंसुरा के घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। मामले मे फरार आरोपीगणों की पता तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहे थे, उक्त दोनो फरार आऱोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
