मामूली विवाद पर पिता ने पुत्र की कर दी थी हत्या, फरार आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

मामूली विवाद पर पिता ने पुत्र की कर दी थी हत्या, फरार आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

*हत्या करने का था अफसोस*


शहडोल

ग्राम कोठिया में बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार आरोपी पिता ने पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। दो अक्टूबर से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिन-रात जंगलों में सर्चिग कर रही थीं। जंगल में छिपे आरोपी ने घटना के बाद अपने भांजे से फोन पर बात कर हत्या को लेकर अफसोस भी जताया था।  हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठिया में दो अक्टूबर को नंदकुमार सिंह गोंड का अपने बेटे सिंघरराज सिंह गोंड से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नंदकुमार ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिंघराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर आसपास के घने जंगलों में छिप

सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों में लगाई गई थीं। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार, पुलिस ग्रामीणों के साथ दिन-रात लगातार जंगल में सर्चिग कर रही थी। बीती रात भी 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ करीब रात दो बजे तक तलाश की गई, लेकिन घना जंगल होने के कारण आरोपी का पता नहीं चल सका।

घटना के बाद आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे नंदकुमार ने अपने भांजे को फोन कर कहा था कि उसने यह हत्या कैसे कर दी, उसे खुद समझ नहीं आ रहा और उसे घटना का काफी अफसोस है। बातचीत के बाद उसने फोन बंद कर लिया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget