खराब आचरण व वीडियो वायरल पर एएसआई व प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित

खराब आचरण व वीडियो वायरल पर एएसआई व प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित


शहडोल 

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में पुलिसकर्मियों के आचरण को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ दोनों को थाना ब्यौहारी से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहला मामला थाना सोहागपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जवाहरलाल राय से जुड़ा है। आज ही उनके संदिग्ध आचरण से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया।

दूसरा मामला थाना बुढ़ार में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 185 चेतराम कौशिक के खिलाफ की गई है। थाना प्रभारी बुढ़ार की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि प्रधान आरक्षक ने थाना प्रभारी को जानकारी दिए बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से वारंटी की तलाश के संबंध में रवानगी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रवानगी के बाद वापस लौटने पर संबंधित वारंटी की तलाश नहीं की गई। दोनों मामलों की पृथक-पृथक विभागीय जांच कराई जा रही है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget