कुएं में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका पुलिस जाँच में जुटी

शहडोल

केशवाही चौकी क्षेत्र अंतर्गत हथगला के मौहार टोला में कुएं नुमा गड्ढे से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं ग्रामीणों ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह कुएंनुमा गड्ढे तक कैसे पहुंची और घटना के पीछे कोई आपराधिक साजिश है या नहीं—इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले को गंभीरता से लेने और हर पहलू की बारीकी से जांच करने की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद केशवाही चौकी पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस के सामने महिला की पहचान, मौत के कारण और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य इस मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget