टोल प्लाजा में थार चालक ऋषि सिंह ने बंदूक निकालकर टोल कर्मी को दी धमकी, थाना में हुई शिकायत

टोल प्लाजा में थार चालक ऋषि सिंह ने बंदूक निकालकर टोल कर्मी को दी धमकी, थाना में हुई शिकायत

*टोल देने व फास्ट टैग रिचार्ज पर हुआ विवाद*


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार स्थित एनएच-43 टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार वाहन सवार एक व्यक्ति ने टोल कर्मियों को बंदूक दिखाकर धमकाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वाहन चालक हाथ में हथियार लिए नजर आ रहा है। टोल कर्मियों ने मामले की शिकायत सोहागपुर थाने में की है।

टोल कर्मी राजकुमार यादव के मुताबिक रात करीब 10 बजे बुढार की ओर से एक थार वाहन शहडोल की तरफ आ रहा था। वाहन धुरवार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो फास्टैग में पर्याप्त रिचार्ज नहीं था। इस पर टोल कर्मियों ने वाहन चालक से पहले फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कहा। आरोप है कि चालक इस बात को लेकर नाराज हो गया और टोल कर्मियों से विवाद करने लगा।

राजकुमार यादव का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने थार में रखा पिस्टल या कट्टा जैसा दिखाई देने वाला हथियार निकाल लिया और टोल कर्मियों को धमकाने लगा। हथियार देखकर मौके पर मौजूद अन्य टोल कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में थार वाहन चालक का नाम ऋषि सिंह बताया है। टोल प्रबंधन की ओर से भी घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोहागपुर पुलिस ने कहा की टोल कर्मियों की शिकायत प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान किए जाने की बात पुलिस ने कही है। वाहन से निकाला गया हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget