ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


उमरिया

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम धनवार और हड़हा के बीच घोरचत्र नदी पर बनी पुलिया के समीप हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सतीश साहू के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर ट्रैक्टर लेकर अपने गृह ग्राम बरही लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक की जान चली गई।

सतीश साहू ट्रैक्टर लेकर वापस बरही की ओर जा रहा था। रास्ते में धनवार और हड़हा गांव के बीच घोरचत्र नदी पर बनी पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आई। हालांकि, ट्रैक्टर किस वजह से अनियंत्रित हुआ और पलटने की नौबत कैसे आई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता के लिए जांच की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर बरही निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर किस काम से ले जाया जा रहा था, नौरोजाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget