जिले की सीमा पर पहुँचा 30 हाथियों का झुंड, फसल को पहुँचाया नुकसान, दो झोपड़ी को बनाया निशाना

जिले की सीमा पर पहुँचा 30 हाथियों का झुंड, फसल को पहुँचाया नुकसान, दो झोपड़ी को बनाया निशाना


शहडोल

बांधवगढ़ के जंगलों से लगभग 30 जंगली हाथियों का झुंड शहडोल जिले की सीमा में पहुंच गया है। हाथियों की आवाजाही से गोदावल वन परिक्षेत्र के बेड़रा, कोठिया, घोरषा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ दो झोपड़ियों को भी तोड़ दिया। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। हाथियों के झुंड में कई बेबी एलिफेंट भी शामिल है।

हाथियों के इस झुंड ने दो दिन पहले रात में बांधवगढ़ की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश किया। इसके बाद से हाथी गोदावल वन परिक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम रहे हैं। घोरषा और उफरी बीट सहित आसपास के क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। रिहायशी इलाकों के नजदीक खेतों में पहुंचकर हाथियों ने धान की फसल खाई और नुकसान पहुंचाया। तेंदुआढ गांव के पहाड़ टोला हाथियों के पहुंचने और नुकसान की जानकारी सामने आई है।

कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि गोदावल रेंजर को सूचना देने के बावजूद वन विभाग का अमला काफी देर से मौके पर पहुंचा। तब तक हाथी कई एकड़ में लगी फसल को नुकसान पहुंचा चुके थे। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि सूचना मिलते ही कई टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और लगातार हाथियों की निगरानी कर रही हैं।

हाथी का झुंड के जिले में पहुंचने से वन विभाग के सामने हाथियों की सुरक्षा और ग्रामीणों की जान-माल बचाने की चुनौती फिर खड़ी हो गई है। डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए कई टीमें तैनात हैं। आसपास के अधिकारी-कर्मचारी भी नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने व सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget