गले में फसी रस्सी, वृद्धा की हुई मौत, महिला का खोया सोने चांदी से भरा पर्स, वापस मिला
अनूपपुर
कोतवाली थाना अनूपपुर से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पसला के राठौर मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय वृद्धा रामकली राठौर पति बाबूलाल राठौर घर में अकेले रही थी। रविवार की रात घर से 500 मीटर दूर स्थित अपने खेत में मवेशियों को एक स्थान से छोड़कर दूसरे स्थान पर बांध रही थी तभी एक मवेशी जिसके गले में लंबी रस्सी बंधी थी, जो रस्सी सहित भागने लगी, उसी दौरान गले एवं शरीर के अन्य हिस्सों में कसकर लिपट जाने पर घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतिका का पुत्र जो एक दिन पूर्व कुछ काम से बाहर गया था, सुबह पसला स्थित अपने घर आने पर मां की नहीं दिखने पर खोजबीन दौरान घर से कुछ दूर सुनसान जगह में मृत स्थिति में दिखाई पड़ने पर, कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दिए जाने पर सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेजते हुए जांच करने में जुटे हैं।
*महिला का सोने चांदी से भरा पर्स वापस मिला*
पूजा सारीवान पति पीताम्बर सारीवान निवासी पटोरा टोला, सब्जी मंडी के पास अनूपपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन दिया कि सब्जी मंडी से ऑफिस जाते समय रास्ते में उसका पर्स गुम हो गया है जिसमें कीमती सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी रखी है। आवेदन पर तत्काल एक्शन मोड पर आते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर गुम हुए पर्स की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुलिस ने लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसके आधार पर पर्स पाने वाले व्यक्ति की पहचान बलराज सिंह गोंड निवासी ग्राम जमुडी के रूप में की गई। पूछताछ पर उसने बताया की सब्जी का सौदा कर वापस जाते समय उसे उक्त पर्स मिला था, जिसका मालिक ज्ञात न होने एवं अति आवश्यक कार्य से बाहर चले जाने के कारण वह समय पर वापस नहीं कर पाया।
पुलिस ने आवेदिका को उसका पर्स सकुशल वापस दिलाया गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सोने की मनचली, कान की बाली, पायल का घुंघरू, नाक की लौंग, बच्चों के हाथ का चूड़ा (चांदी), एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं नगदी 800/- रूपये बरामद हुए।

