पशु तस्करी में पीकप सहित तीन मवेशी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, डैम में मिला अज्ञात इंसानी शव

पशु तस्करी में पीकप सहित तीन मवेशी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, डैम में मिला अज्ञात इंसानी शव


शहडोल

जैतपुर पुलिस ने एक पिकअप वाहन पकड़ा है। वाहन में तीन मवेशी लोड मिले। पुलिस के अनुसार मवेशियों को बुढ़ार थाना क्षेत्र के विक्रमपुर से लोड कर जैतपुर के तितरा ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर तितरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खैरहनी गांव के पास नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर पिकअप चालक ने वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन में सवार धनीराम साहू और रहम खान वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें लदे तीन मवेशियों को बरामद किया है।

पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। तस्कर अलग-अलग गांवों से पिकअप वाहनों के जरिए मवेशियों को तितरा में एकत्र करते हैं। संख्या अधिक होने पर इन्हें बड़े वाहनों में लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जाता है। 

*डैम में मिला अज्ञात इंसानी शव*


उमरिया ज़िले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम के  पानी में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया है, इंसानी शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले की जानकारी नौरोजाबाद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस द्वारा शव की स्थिति और घटनास्थल से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आवश्यक तफ्तीश के बाद शव को डैम से बाहर निकालकर कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है।शव की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget