करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, पशुपालक ने थाने में की शिकायत, कार्यवाही की मांग


करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत, पशुपालक ने थाने में की शिकायत, कार्यवाही की मांग

अनूपपुर

अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 02 बराती क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पशुपालक रामू नायक, पिता धेना नायक, निवासी वार्ड क्रमांक 04 बराती, अमरकंटक ने अमरकंटक थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पशुपालक ने अपनी 12 भैंसों को चरने के लिए छोड़ा था। शाम 10 भैंसें वापस घर आ गईं, जबकि दो भैंसें घर नहीं लौटीं। जब उनकी तलाश की गई तो बराती नाला के समीप बिजली के खंभे के पास तार में करंट आने से दोनों भैंसें मृत अवस्था में मिलीं।

पशुपालक के अनुसार, मृत भैंसों में एक दुधारू भैंस तथा दूसरी भैंस का बच्चा शामिल है। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर मृत दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम (पीएम) कराए जाने तथा पीएम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस थाना अमरकंटक ने उक्त प्रकरण को विवेचना में लिया है तथा पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय अमरकंटक को पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का पत्र दिया है। अमरकंटक पुलिस सभी पहलुओं की ओर जांच कर रही है यह तो मूक  पशु का मामला है यदि उक्त स्थल पर आमजन पहुंचने तो घटना गंभीर हो सकती थी। 

घटना के बाद क्षेत्र में बिजली के खुले अथवा क्षतिग्रस्त तारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पशुपालक ने संबंधित विभाग से घटना की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget