हवा व बारिश के कारण गिरे पेड़, बाइक व ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, यातायात हुआ बाधित

हवा व बारिश के कारण गिरे पेड़, बाइक व ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, यातायात हुआ बाधित


शहडोल

अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। कई जगह पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। कुछ छोटे वाहनों के भी पेड़ों की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। 

सोहागपुर क्षेत्र में शहडोल-रीवा मार्ग पर कई पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने बारिश के बीच तत्परता दिखाते हुए सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन दोबारा शुरू हो सका। पिपरिया के पास तेज बारिश से बचने के लिए कुछ बाइक सवार यात्री प्रतीक्षालय के पास बने शेड में खड़े थे। इसी दौरान पास में एक छोटा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में बाइक और ऑटो आ गए, जिससे वाहनों को हल्का नुकसान हुआ। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों सुरक्षित है।

जयसिंहनगर से मानपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर भी बारिश और तेज हवा के बीच एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो गया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget