चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 68 हजार रूपये किए बरामद, पशु तस्करी पर 3 मवेशी पीकप सहित जब्त, आरोपी फरार

चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 68 हजार रूपये किए बरामद, पशु तस्करी पर 3 मवेशी पीकप सहित जब्त, आरोपी फरार


उमरिया

थाना चंदिया पुलिस द्वारा घर में रखी नगद राशि चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 68,000/- रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

नंदलाल बैगा निवासी ग्राम देवरा, थाना चंदिया, जिला उमरिया द्वारा थाना चंदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23 सितंबर 2026 को उनके बड़े भाई की मृत्यु हो गई थी । परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार एवं पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। फरियादी के अनुसार घर में आवास योजना के प्राप्त हुये 60 हजार रूपये एवं अन्य कार्य हेतु पूर्व से रखे 30 हजार रूपये इस प्रकार कुल 90 हजार रूपये घर पर रखे हुये थे। दिनांक 23 सितंबर 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे परिवार के सभी सदस्य पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर चले गए । शाम को वापस लौटने पर घर में रखे कुल 90,000/- रुपये चोरी होना पाया गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना चंदिया पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । विवचेना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं संबंधितो से पूछताछ की गई, जिससे संदेही  पुरुषोत्तम बैगा का नाम सामने आया, संदेही से प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई । पूछताछ में आरोपी द्वारा घर में रखी पेटी का कुंदा तोड़कर उसमें रखे 90,000/- रुपये चोरी करना स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 68,000/- रुपये नगद बरामद किए गए । पूछताछ में आरोपी द्वारा शेष राशि खर्च करना बताया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया।

*पशु तस्करी पर 3 मवेशी पीकप सहित जब्त, आरोपी फरार*


अनूपपुर

पुलिस चौकी फुनगा ने मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 2 नग पड़ा एवं 1 नग भैंस, कुल 3 मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस ने मवेशियों की अनुमानित कीमत 1.60 लाख रुपये तथा पिकअप वाहन की कीमत 7 लाख रुपये, कुल अनुमानित कीमत 8.60 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप में मवेशियों को कम जगह में ठूंस-ठूंसकर कोतमा की ओर से छिल्पा की तरफ लेकर जाया जा रहा। कोतमा एवं भालूमाडा व फुनगा चौकी पुलिस ने मेन रोड छिल्पा पर नाकाबंदी की जो कोतमा एवं भालूमाडा पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक पीकप को सड़क से उतारकर जंगल की झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पीकप की तलाशी लेने पर उसमें 2 नग पड़ा एवं 1 नग भैंस को रस्सियों से पैर एवं सींग बांधकर वाहन की बॉडी में बने हुक से बांधा गया था। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मवेशियों एवं पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध वैध धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget